
नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा पंडालों में काटा केक, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने दी जन्मदिन की बधाई
सरिया। नवरात्रि के भक्तिमय माहौल के बीच भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक का जन्मदिन सरिया में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में केक काटकर खुशियां साझा की गईं। इस दौरान भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, दुर्गा समिति के सदस्यों और शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
नगर के मुख्य मार्ग स्थित दुर्गा पंडाल में दुर्गा समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर कैलाश नायक का जन्मदिन मनाया। वहीं, बीच बस्ती स्थित दुर्गा पंडाल के समीप भी जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। नवरात्रि के पावन पर्व के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
जन्मदिन के अवसर पर कैलाश नायक अपनी धर्मपत्नी एवं जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक के साथ दुर्गा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने जगत जननी मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और समस्त क्षेत्रवासियों के सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कैलाश नायक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। नवरात्रि के धार्मिक वातावरण में जन्मदिन समारोह ने आयोजन को और भी खास बना दिया।

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की रही उपस्थिति
जन्मदिन समारोह में नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ, राजू प्रधान, आशुतोष स्वर्णकार, मोती स्वर्णकार, पिंटू प्रधान, भुवन अग्रवाल, आकाश नायक, सीताराम प्रधान, किशन ईजारदार, पांटू स्वर्णकार, सुबोध महाराज, नरेंद्र डनसेना, अजय सराफ, हितेश पटेल, तरन प्रधान एवं मनोज मेहर सहित भाजपा के अनेक नेता-कार्यकर्ता, दुर्गा समिति के सदस्य और शुभचिंतक मौजूद रहे।
सभी ने कैलाश नायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कैलाश नायक ने जताया आभार
जन्मदिन पर मिले स्नेह, सम्मान, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से अभिभूत कैलाश नायक ने सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, दुर्गा समिति के सदस्यों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी के स्नेह और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए क्षेत्रवासियों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।






