Uncategorized

भाजपा नेता कैलाश नायक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं।

अटल चौक लेंधरा में केक काटकर मनाया जन्मदिन, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही बड़ी संख्या में उपस्थिति

बरमकेला। भाजपा मंडल लेंधरा के तत्वावधान में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वर्तमान जिला भाजपा संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ कैलाश नायक का जन्मदिन अटल चौक लेंधरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में कैलाश नायक के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं गमछा पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष चक्रधर पटेल, लेंधरा मंडल अध्यक्ष शारदा मालाकार, जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा सिदार, मंडल महामंत्री दयाराम चौधरी, सोमनाथ गिरी गोस्वामी, सरपंच संघ अध्यक्ष मोहन पटेल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भूतनाथ पटेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता पटेल, भोजराम पटेल, संजय चौधरी, पूर्व जनपद सदस्य जोतराम पटेल, रामरतन श्रीवास, संतोष पटेल, नारायण प्रधान, कार्तिक मालाकार, उत्तम नायक, लोचन पटेल, दयाराम पटेल, गोविन्द पटेल, उमा पटेल, सुमन पटेल, वीरेंद्र पटेल, प्रेम पटेल एवं महेश पटेल सहित भाजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने कैलाश नायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button