खेलमनोरंजन

आरमुड़ा और रायगढ़ स्टेडियम में कांग्रेस नेता शंकरलाल अग्रवाल ने किया खिलाड़ियों को प्रोत्साहित,शंकरलाल खेल टूर्नामेंट के माध्यम से कर रहे क्षेत्र के युवाओं से सतत जनसंपर्क

रायगढ़:- जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के कोषाध्यक्ष एवं क्षेत्र के लोकप्रिय जनसेवक शंकरलाल अग्रवाल 26 जनवरी को आरमुड़ा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट और 27 जनवरी शुक्रवार को रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित सूर्योदय राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने युवाओं के बीच पहुंचे थे। उन्होंने आरमुड़ा और रायगढ़ स्टेडियम में युवाओं के बीच पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया है। साथ ही विजेता उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें ट्रॉफी मेडल देकर सम्मानित भी किया है। कांग्रेस नेता शंकरलाल अग्रवाल खेल टूर्नामेंट के माध्यम से युवाओं के बीच सतत जनसंपर्क कर रहे हैं। लगातार युवाओं के बीच में होने के कारण शंकरलाल अग्रवाल युवाओं में काफी लोकप्रिय भी हो गए हैं। उनके साथ जनसंपर्क से जहां खेल और खिलाड़ी को प्रोत्साहन मिल रहा है।

वही ग्रामीण भी उनके सरल स्वभाव और मिलनसार व्यवहार की तारीफ करते नहीं थकते हैं। एनटीपीसी लारा के समीप आरमुड़ा में क्षेत्र के युवा एवं ग्रामीणों द्वारा ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । जिसमें आसपास के लगभग 40 टीमों ने भाग लिया और फाइनल मुकाबले में ननसीया और लोहाखान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। वही रायगढ़ स्टेडियम में सूर्योदय युवा समिति द्वारा राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का शुभारंभ 16 जनवरी से प्रारंभ किया गया। इसका समापन फाइनल मुकाबला बॉयस क्लब रायगढ़ और रायगढ़ ब्लास्टर के बीच खेला गया। बॉयस क्लब रायगढ़ और रायगढ़ ब्लास्टर के बीच खेले गया अंतिम फाइनल मैच रोमांस से भरा हुआ रहा। मैच की आखिरी गेंद में मैच ड्रॉ हो गया जिसके बाद सुपर ओवर खेला गया जिसमें वॉइस क्लब ने जीत हासिल किया। रायगढ़ स्टेडियम में कांग्रेस नेता शंकरलाल अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों के हाथों विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी मेडल देकर सम्मानित किया गया।

आरमुड़ा के कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सफेद गुप्ता रायगढ़ मनोरंजन नायक पूर्व प्रवक्ता दीपक मंडल सोडेकेला के उपसरपंच तथा युवा नेता सुरेंद्र उरांव पुसौर के प्रेम गुप्ता एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक दिवाकर कौशिक अपर महाप्रबंधक कन्हैया दास, वरिष्ठ नागरिक लव कुमार महापात्र, ठंडा राम , आरमुड़ा के सरपंच आयोजक समिति के कमलेश साव, जिवर्धन बंजारा, कौशिक गुप्ता, अक्षय निषाद सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वही रायगढ़ स्टेडियम में सूर्योदय युवा समिति के परमवीर सिंह, विश्वास परिहारी, अकाश सिंह, विशाल परिहारी, अमन आचार्य, शेष कुमार प्रधान, सत्यम प्रधान, गौरव ठाकुर, आशुतोष मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, लकी राठौर ,विक्रम दत्त, आयुष सिंह आदि मौजूद रहे।

रायगढ़ स्टेडियम मे टूर्नामेंट आयोजन समिति के सदस्य परमवीर सिंह बताया कि शंकरलाल अग्रवाल लगातार युवाओं के बीच में रायगढ़ युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं जिसस काफी लोग प्रभावित हैं वही आर्मोड़ा के कमलेश साहू ने बताया कि केवल टूर्नामेंट के माध्यम से ही नहीं बल्कि युवाओं के हर सुख दुख में शंकर लाल अग्रवाल उनके साथ हैं जिसके लिए लोग हर मंच पर उन्हें बुलाते हैं और उनका सम्मान करते हैं शंकरलाल अग्रवाल लगातार उनके साथ मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर युवाओं के साथ खड़े रहते हैं। कांग्रेस नेता शंकरलाल अग्रवाल ने आरमुड़ा और सूर्योदय युवा समिति रायगढ़ के सभी सदस्यों तथा युवाओं भाई शुभकामनाएं देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button