
सारंगढ़ /छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रान्ताध्यक्ष रविन्द्र राठौर के निर्देशानुसार जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में जिला अध्यक्ष संकीर्तन नंद की अगुवाई में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, कर रैली निकाली गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अपने ज्ञापन में चार प्रमुख मांग मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति दूर करने, lb संवर्ग के शिक्षकों की पुरानी सेवा की गणना कर समस्त लाभ प्रदान करना, टी,ई,टी की अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु राज्य सरकार द्वारा पहल करना vsk एप के माध्यम से आनलाइन उपस्थिति के स्थान पर अन्य कोई सुरक्षित साधन उपलब्ध कराना जैसी मांगे प्रमुख है।
धरना को संबोधित करते हुए प्रांतीय पदाधिकारी मनीष डडसेना ने कहा कि आज प्रदेश के शिक्षक न्याय की गुहार लगाने बैग लेश डे के दिन एक दिन का अवकाश लेकर यह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं हम सरकार को उनके द्वारा किया गये वादा याद दिला रहे हैं जिसमें उन्होंने मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नति वेतन प्रदान करने की बात कही थी आज उसी घोषणा मोदी की गारंटी को याद दिलाने के लिए शिक्षक अपनी स्कूलों से निकल कर सड़क में बैठकर कर सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं।
जिला अध्यक्ष संकीर्तन नंद ने संबोधित करते हुए कहा कि इस आंदोलन में उमड़ा शिक्षकों का जनसैलाब यह बता रहा है कि प्रदेश का शिक्षक अपने साथ किए गए वादे को पूरा कराने के मन बना लिया है आज एकदिवसीय आंदोलन करके हम सरकार से निवेदन करते है कि मोदी की गारंटी को यथा शीघ्र पूरा करे अन्यथा यह आंदोलन आने वाले समय में बड़े आंदोलन का रूप लेगा। बुधनी अजय ने भी संबोधित किया।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के चार सूत्रीय मांग के समर्थन में कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन के प्रांतीय महासचिव लैलून भारद्वाज, जिला संयोजक फकीरा यादव, सुभाष चौहान, बिमल अजगल्ले,नंदकुमार बंजारे, नंदकिशोर पटेल सहित कई कर्मचारी अधिकारी शामिल होकर विचार रखे। इस धरना आंदोलन में कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारद्वाज,अमृत पटेल,जिला सचिव सूरज कुमार सारथी,ब्लॉक अध्यक्ष पवन पटेल, सतीश चौहान जिला पदाधिकारी देवकी चौहान, रामकुमार नायक, संजय मिश्रा,गयाराम भारद्वाज, अनिल चौहान, देवकी चौहान, अनिता किरण लकड़ा, सरोज जांगड़े राजेश वैष्णव,कुलदीप भारद्वाज, खेमराज साहू, सेटकुमार पटेल,रमेश मालाकार,दीपेश जायसवाल,कृष्णा भगत,भारतमाता खटकर,प्रमोद चौहान,गिरीश कुमार साहू, चमनप्रकास मानहरे,एवं समस्त जिला कार्यकारिणी,ब्लॉक कार्यकारिणी संकुल पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।






