कानूनक्राइम

गोबरसिंहा में अवैध शराब के कथित कारोबार पर उठे सवाल, आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा धंधा?

दो साल से पंचायत की कमान संभाल रहे सरपंच से जनता का सीधा सवाल – अवैध शराब के खिलाफ अब तक कितनी शिकायतें कीं? आबकारी विभाग और पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में

सारंगढ़-बरमकेला। ग्राम गोबरसिंहा में कथित रूप से अवैध महुआ शराब के साथ देशी-विदेशी शराब की बिक्री का मामला एक बार फिर चर्चा में है। ग्रामीणों के बीच उठ रही शिकायतों और सवालों ने गांव की व्यवस्था से लेकर जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली तक पर सवालिया निशान लगा दिया है। आखिर गांव में कथित तौर पर लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है, तो जिम्मेदार विभागों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? क्या कार्रवाई के अभाव में यह कारोबार फल-फूल रहा है?

सरपंच की जवाबदेही पर जनता का सवाल, दो साल में कितनी शिकायतें हुईं?

ग्राम पंचायत के मुखिया होने के नाते सरपंच की जिम्मेदारी केवल पंचायत का संचालन करना ही नहीं, बल्कि गांव की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाना भी है। ऐसे में ग्रामीणों का सवाल है कि पिछले दो वर्षों में अवैध महुआ शराब और देशी-विदेशी शराब की कथित बिक्री के खिलाफ सरपंच द्वारा कितनी लिखित शिकायतें की गईं?

क्या थाना प्रभारी, आबकारी विभाग, एसडीएम अथवा जिला प्रशासन को इस संबंध में कोई पत्र सौंपा गया? यदि शिकायतें की गईं तो उन पर क्या कार्रवाई हुई? और यदि शिकायतें नहीं की गईं, तो आखिर इसकी वजह क्या है? इन सवालों का जवाब पंचायत नेतृत्व को देना चाहिए।

शराब के कथित कारोबार से परिवारों पर पड़ रहा सामाजिक असर

अवैध शराब का कारोबार केवल कानून व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि सामाजिक चिंता का विषय भी है। शराब की लत से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। घरेलू विवाद, आर्थिक तंगी और सामाजिक परेशानियां बढ़ती हैं। ऐसे में ग्रामीणों की चिंता है कि गांव में यदि अवैध शराब की बिक्री हो रही है, तो इसे रोकने के लिए ठोस पहल आखिर कब होगी?

आबकारी विभाग और पुलिस की कार्रवाई पर भी उठे सवाल

ग्रामीणों की मांग है कि गोबरसिंहा में अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने वालों के साथ देशी-विदेशी शराब की कथित अवैध बिक्री की निष्पक्ष जांच कराई जाए। आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को गांव में जांच अभियान चलाकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यदि जांच में अवैध कारोबार की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

अब जवाब चाहिए, केवल आश्वासन नहीं!

सबसे बड़ा सवाल यही है कि गोबरसिंहा में कथित अवैध शराब का कारोबार कब बंद होगा? जिम्मेदार विभाग कब जागेंगे? पंचायत स्तर पर अब तक क्या प्रयास किए गए हैं? जनता को इन सवालों का स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए।

अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और गोबरसिंहा में निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाते हैं या फिर यह मामला भी फाइलों तक सिमटकर रह जाएगा।

नोट: अवैध शराब के कारोबार और संबंधित जिम्मेदारों की भूमिका को लेकर उठे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। संबंधित सरपंच, पुलिस एवं आबकारी विभाग का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button