आस्थाराजनीतिसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

अष्ट प्रहर नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, क्षेत्र की खुशहाली के लिए की मंगलकामना

बरमकेला//ग्राम सिंघारी में आयोजित अष्ट प्रहर अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ के समापन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक मुख्य रूप से सम्मिलित हुईं।
​कार्यक्रम के दौरान डॉ. नायक ने पुरोहित खेमानंद पाढ़ी एवं उनके साथियों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की।
उन्होंने इस पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और शांति के लिए मंगलकामना की।


​भक्तिमय माहौल में उन्होंने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और कीर्तन मंडलियों के साथ “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे – हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” महामंत्र का जाप करते हुए संकीर्तन में हिस्सा लिया।
​इस अवसर पर ​जनपद सदस्य गणेशी चौहान, कौशल्या पटेल, राजकुमारी पटेल, सीता पटेल,
​जानकी नायक, झनझन पटेल(गुरुजी), मनोहर पटेल, रविचरण साहू, रामकृष्ण पटेल और राजकुमार चौहान सहित आस पास से पहुंचे भक्त बृंद एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button