शिक्षासम्मान

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन
में शनिवारीय गतिविधि अन्तर्गत दीपावली आधारित रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

बीएड द्वितीय वर्ष स्तर पर प्रथम स्थान पर एकता यादव एवं बीए,बीएससी स्तर पर प्रथम स्थान सहोद्रा साव ने प्राप्त किया

सुधीर चौहान 9098259961

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा, रायगढ़ में 4 नवंबर शनिवार को शनिवारीय गतिविधि अन्तर्गत दीपावली आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष शारडा सर जी,डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल मैम जी के संरक्षण एवं दिशा निर्देशानुसार , प्राचार्य डॉ गजेन्द्र चक्रधारी के मार्गदर्शन तथा शनिवारीय गतिविधि प्रभारी प्रो भारती जसवानी के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस प्रतियोगिता में बीएड द्वितीय वर्ष, बीए,बीएससी के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।जिसमें बीएड द्वितीय वर्ष स्तर पर प्रथम स्थान एकता यादव, द्वितीय स्थान पायल अग्रवाल एवं तृतीय स्थान लक्षमण बरिहा ने प्राप्त किया।

वही बीए,बीएससी स्तर पर प्रथम स्थान सहोद्रा साव बी ए द्वितीय वर्ष,द्वितीय स्थान राखी सिदार बीए अंतिम वर्ष तथा तृतीय स्थान रूपाली ध्रुव बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल मैम जी, प्रो सुजाता दाश मैम जी एवं श्रीमती शांति महंत मैम जी रही ।

इस गतिविधि को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के समस्त स्टॉफ की विशेष भूमिका सराहनीय रही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button