कानूनराजनीतिसरकारसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया स्वच्छता से ही बनेगा स्वस्थ भारत

सारंगढ़-बिलाईगढ़// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस अवसर पर पूरे देश में चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को मंडी प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंत्री वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा, “जब तक लोग खुद जागरूक नहीं होंगे, तब तक सरकारी प्रयास पूरी तरह सफल नहीं हो पाएंगे। अपने घर के साथ मोहल्ला, गांव और शहर को भी साफ-सुथरा रखना जरूरी है।”

उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना लागू की गई है, जिससे 70 लाख से अधिक महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने गर्व से कहा कि छत्तीसगढ़ इस योजना को सबसे व्यापक रूप से लागू करने वाला देश का पहला प्रदेश है।

कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा श्रमिक परिवारों के लिए विशेष शिविर लगाया गया। इसमें पंजीकृत श्रमिकों और उनके बच्चों को चिकित्सा, शिक्षा और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। नए श्रमिकों का मौके पर ही पंजीयन भी किया गया।

मंत्री वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि धान बोनस, प्रति एकड़ धान खरीदी, तेंदूपत्ता बोनस, भूमिहीन कृषि मजदूरों को सहायता राशि जैसी योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच रही हैं और बिना किसी बिचौलिये के लाभार्थियों के खाते में रकम जमा हो रही है।

इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, शिवकुमारी चौहान, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और महिलाएं मौजूद रहीं।

मंत्री ने अंत में सभी से स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया और कहा कि “स्वच्छता से ही स्वस्थ भारत का निर्माण होगा।”

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button