राजनीतिसामाजिक

नामांकन रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,विशाल जनसभा को किया संबोधित

रायगढ़:- मिनी स्टेडियम में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आम सभा का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए आरोपो की झड़ी लगा दी दरअसल आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के चारों प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया उसके बाद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया भूपेश बघेल ने अपने जनसभा में रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ओपी चौधरी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी को वोट दोगे तो चावल भी नहीं मिलेगा बिजली बिल भी हाफ नहीं होगी धान खरीदी भी हाफ हो जाएगी तथा अपनी योजनाओं के गुणगान करते हुए कर्ज माफी का ऐलान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया चारों विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों की समर्थन में जनता का आशीर्वाद मांगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओपी चौधरी के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि खरसिया में उमेश पटेल ने हराया तो रायगढ़ में आ गए बाहरी व्यक्ति पर रायगढ़ की जनता भरोसा नहीं करेगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button