कानूनसम्मान

कलेक्टर धर्मेश साहू ने सारंगढ़ कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़:- कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने गणतंत्र दिवस पर्व पर सारंगढ़ के कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पहले, कलेक्टर ने भारतमाता, छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने कहा कि गणतंत्र आजाद भारत के कारण ही हम आज निर्भीक जीवन जी रहे हैं।

अपने अधिकारों का हम जीवन में उपयोग कर रहे हैं। इसलिए हर क्षण इस अवसर को याद रखना चाहिए क्योंकि यह बड़ी क्षण है गणतंत्र का। आप देखेंगे कई  देशों में जहां पर गणतंत्र नहीं है वहां पर कितना कठिन मुश्किल है। हमको तुलना करके देखना चाहिए कि हम कितने भाग्यशाली हैं। हमारे देश को इतना अच्छा संविधान मिला है। यह हमारी जवाबदारी भी है इसको सही मायने में हमको बनाए रखना है हम अपने कर्तव्य को सही ढंग से निभाएं। इसी आव्हान के साथ कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को पुनः बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू की धर्मपत्नी श्रीमती उपमा साहू ने कहा कि सभी ईमानदारी से कार्य करें। हमारे देश में देशवासियों ने इतने ईमानदारी से कार्य किए हैं, जिसकी बदौलत विश्व में भारत का नाम हुआ है। आप सभी देश के उन्नति के लिए कार्य करें। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बद्रीश सुखदेवे, सेवानिवृत अधीक्षक श्री रामरतन अजगल्ले और सहायक ग्रेड 2 श्री जे आर रात्रे ने छत्तीसगढ़ी गीत की मधुर प्रस्तुति दी। इस मौके पर कलेक्टर कार्यालय के और जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button