
इस जयंती के अवसर पर वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ओपी चौधरी जी के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ
शास्त्री जी के आदर्श पर राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाना है: ओ पी चौधरी जी
कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय जवाहर नायक जी रहे मौजूद
शब्द मेल छत्तीसगढ़ प्रभारी सुधीर चौहान
बरमकेला:- भारतीय जनता पार्टी मंडल बरम केला में आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर को सेवा ही संकल्प सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
आज बरमकेला के सुभाष चौक में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती मनाया गया इस अवसर पर वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ओपी चौधरी बरमकेला सुभाष चौक पहुंचकर महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रीफल चढ़कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शास्त्री आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाना है एवं सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया गया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बरमकेला अध्यक्ष राज किशोर पटेल भारतीय जनता पार्टी बरमकेला मंडल महामंत्री अरविंद पटेल नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष हेमसागर नायक नगर पंचायत उपाध्यक्ष पूर्व रामकुमार नायक नगर पंचायत बरमकेला पार्षद राजू नायक भाजयुमो बरमकेला अध्यक्ष जयकिशन पटेल मंडल बरमकेला कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण अग्रवाल जनपद सदस्य एवं महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती गणेशी चौहान महिला मोर्चा सक्रिय सदस्य श्रीमती इमनी जी शिवदयाल पटेल जी रमेश नायक पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार पटेल नंदलाल पटेल एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे जय जवान जय किसान के नारों से बरमकेला सुभाष चौक गरजता रहा भारत माता की जय वंदे मातरम का नारा लगाकर उन्हें याद किया गया वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी का भारत बनाने के लिए केंद्र व नरेंद्र मोदी सरकार व भाजपा करोड़ों कार्यकर्ता संकल्पित है वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने विजयादशमी दशहरा पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिए।






