शिक्षासम्मानसामाजिक

अशासकीय विद्यालय मे पहली बार शासकीय सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित,अम्बेडकर स्कूल बहुत कम समय मे शिक्षा के क्षेत्र आगे बढ़ता हुआ एकमात्र स्कूल – बी एल खरे (जिला शिक्षा अधिकारी सक्ति)

सक्ति – जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शानदार संचालित होता हुआ अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला मे शिक्षक दिवस को एक यादगार और अविस्मरणीय रूप में भव्य रूप से मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे सक्ति जिला के जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे सहायक जिला शिक्षा अधिकारी राकेश अग्रवाल नवभारत ब्यूरो चीफ जिला सक्ति सुमित शर्मा सर्व समाज युवा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान गांव के सरपंच संजय पटेल जनपद सदस्य सक्ति परमानन्द सिदार का आगमन हुआ जिसमे सबसे पहले गांव के सेवानिवृत शिक्षक सी आर जांगड़े जी आर कर्मवीर एवं सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों द्वारा तथा अतिथियों के द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बाबा साहब अंबेडकर एवं सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र में पूजा अर्चना कर उन्हें पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया उसके पश्चात अतिथियों का स्कूल के डायरेक्टर बी डी चौहान एच एम ज्योति पटेल एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा भव्य रूप से स्वागत किया गया उसके बाद सभी अतिथियों का उद्बोधन कार्यक्रम हुआ।

जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षक सी आर जांगड़े ने स्कूल के डायरेक्टर एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया कि आप लोगों को मेहनत से यहां के बच्चे सभी क्षेत्र में आगे बढ़ते जा रहे हैं जो कि हमारे गांव के लिए गर्व की बात है यह स्कूल के डायरेक्टर बी डी चौहान को हम धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हमें ऐसा सम्मान करने के बारे में सोचा उसके बाद सबसे वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक जी आर कर्मवीर ने स्कूल को हमेशा निरंतर आगे बढ़ते रहने का शुभकामना दिए और वही शिक्षक परदेशी कर्मवीर एवं तिलेश गबेल ने शिक्षक शिक्षिकाओं को बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिए एवं बच्चों को हर क्षेत्र मे आगे रखने के लिए शुभकामनाएं दिए वही कार्यक्रम के बीच में सक्ति जिला के जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे सहायक जिला शिक्षा अधिकारी राकेश अग्रवाल जिला शिक्षा सेवानिवृत्त लेखापाल शिव सहाय नर्सिंग का आगमन हुआ जिससे कार्यक्रम के माहौल में चार चांद लग गया स्कूल के डायरेक्टर एवं समस्त स्टाफ द्वारा उनका भव्य रूप में स्वागत किया गया उसके पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी का उद्बोधन हुआ जिसमें उन्होंने स्कूल के डायरेक्टर बी डी चौहान को धन्यवाद दिए और आगे कहा कि आपका सोच उत्तम है जिसकी वजह से आपने शासकीय सेवा में सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित करने के बारे में सोचा यहां स्कूल बहुत कम समय में सक्ति जिले के अच्छे स्कूलों के शामिल हो गया है जो हम सबके लिए खुशी की बात हैं विद्यालय हमेशा आगे बढ़ते रहे यही हमारा शुभकामना है उसके पश्चात सभी वरिष्ठ सेवानिवृत शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया जिसमें सी आर जांगड़े जी आर कर्मवीर अमर सिंह जांगड़े तिलेश कुमार गबेल शारदा चरण शुक्ला अवध राम सिदार को सम्मानित किया गया उसके बाद अंबेडकर स्कूल को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत करने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओ ज्योति पटेल साहित्य साहू शिव चौहान रीना संडिल्य सरस्वती चौहान रंजना गुप्ता सुनीता कंवर पूनम साहू रमा जयसवाल दिनु साहू एवं स्कूल समिति के उपाध्यक्ष ईश्वरी भास्कर सचिव राजीव डनसेना को जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया और वही अम्बेडकर स्कूल के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी सहायक जिला शिक्षा अधिकारी एवं सेवानिवृत्त लेखापाल को भव्य रूप से सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम का मंच संचालन अमर सिंह जांगड़े के द्वारा किया गया जिन्होने बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे मे बीच बीच मे महत्वपूर्ण जानकारी देते गए इस कार्यक्रम मे सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button