कानूनक्राइमशिक्षासामाजिक

लखनपुर में छात्रों की पिटाई का मामला गरमाया,अभिभावकों ने किया थाने का घेराव,10 वी छात्र सहित चार सहयोगी पर मामला दर्ज

लखनपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। घटना दिनांक 26 सितंबर की है। जानकारी के अनुसार, स्कूल से घर जा रहे एक विशेष समुदाय के 12वीं कक्षा के छात्रों का रास्ता रोककर उसी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र ने अपने साथियों के बुलाकर पिटाई कर दी।
सूत्रों के मुताबिक, 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने समुदाय के अन्य साथियों को साथ लेकर 12वीं के छात्रों की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान कथित तौर पर “स्कूल में हीरो बनने” की बात कहकर मारपीट की गई।

अभिभावकों का गुस्सा

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित छात्रों के अभिभावक भड़क उठे। अभिभावक बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। उनका कहना था कि यदि इस तरह की घटनाओं पर तुरंत और सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

पुलिस की कार्रवाई

लोगों के विरोध और दबाव को देखते हुए पुलिस ने मामले में त्वरित संज्ञान लिया। पुलिस ने  10वी के  छात्र सहित चार सहयोगी के आरोपी बनया और उनके  खिलाफ अपराध दर्ज किया है। प्रकरण में धारा 296, 251(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है।
मामले में प्रार्थी इंद्रजीत राजवाड़े पिता आगर साय राजवाड़े, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम राजपुरी, थाना लखनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्षेत्र में तनाव

इस घटना के बाद लखनपुर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता दिखाई दे रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button