
सारंगढ़:- ग्राम पंचायत दुर्गापाली में सार्वजनिक गणेश जी की प्रतिमा स्थापित किया गया है जहां पर जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज जी प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी गणेश पूजा में शामिल हो विघ्नहर्ता का सर्वप्रथम पूजा करते हुए ग्रामवासियों के साथ साथ क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए सभी से आशिर्वाद लिया और ग्राम विकास में कांग्रेस की भूपेश बघेल जी की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया।
और यह भी बताया कि सारंगढ़ विधानसभा कांग्रेस पार्टी से इस बार टिकट की मांग एवम् दावेदारी अनिका बिनोद भारद्वाज ने की है आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जिसे भी टिकट देती है मतदान कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के नाम पर ही बटन दबाना है और कांग्रेस को विजयी बनाना है इन सभी बातों को अनिका भारद्वाज ने जनता के समक्ष रखी उक्त अवसर में राजेंद्र वारे, शशि पटेल एवम् समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।






