
सारंगढ़:- आगामी विधानसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में आचार संहिता के पश्चात आज आबकारी विभाग द्वारा दूसरी बड़ी कार्यवाही की गई है। वृत्त सारंगढ प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कानकबीरा थाना अंतर्गत छिच पानी के जंगल में अवैध शराब धड़ल्ले से बनाया जा रहा है।
सूचना मिलने पर आबकारी आमला द्वारा कार्यवाही करते हुए 15-15 लीटर क्षमता वाले 4 प्लास्टिक जरिकेन में कुल 60 लीटर महुआ मदिरा और चार प्लास्टिक पालीथीन में भरा कुल 160 लीटर महुआ मदिरा एवं एक प्लास्टिक पालीथीन में भरा 100 लीटर महुआ मदिरा तथा 37 प्लास्टिक बोरी में भरा हुआ 25-25 kg 925 किलोग्राम महुआ लाहन (बाजार मूल्य = 46250/-) कुल जप्त मदिरा = 320लीटर (बाजार मूल्य =64000/-) मदिरा + लहान बाजार मूल्य = 110250/- इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण की सामग्री भी जप्त की गई। यह कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक जितेश नायक,विकास पाल साण्डे,आबकारी मुख्य आरक्षक राधे गोविन्द पाण्डे,लाल सिंह कँवर, औऱ राजकुमार कश्यप के द्वारा किया गया।







