शिक्षासंगठनसामाजिक

सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन — वेतन विसंगति निवारण व क्रमोन्नत वेतनमान लागू करने की मांग

सारंगढ़ /छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम महत्वपूर्ण मांगों को लेकर पुरे छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों को ज्ञापन सौपेगा, इसी तारतमय में सारंगढ़ विधायक उतरी गणपत जांगड़े को जिला अध्यक्ष संकीर्तन नंद के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
फेडरेशन ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के संकल्प पत्र “मोदी की गारंटी” के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने और क्रमोन्नत वेतनमान लागू करने का आश्वासन दिया गया था।भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह वादा किया था कि सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर दोनों मांगों का समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक इन वादों का क्रियान्वयन नहीं हो पाया है।
जिलाध्यक्ष संकीर्तन नंद ने कहा कि “प्रदेश के हजारों शिक्षक आज भी मोदी की गारंटी के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। आगामी विधानसभा सत्र में हमें पूर्ण विश्वास है कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेगी। शिक्षकों से किया गया वादा शीघ्र पूरा होना चाहिए।”
फेडरेशन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि शिक्षकों की जायज मांगों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वेतन विसंगति निवारण एवं क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ जल्द से जल्द प्रदान करें।फ़ेडरेशन ने यह भी कहा की अगर मांगे जल्द से जल्द पुरी नहीं करती है तो आगामी दिनों में बृहद रूप से राजधानी में आंदोलन करेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष संकीर्तन नंद, ओमप्रकाश भारद्वाज, सूरज सारथी, सतीश चौहान, पवन पटेल,बलबीर चौहान, दीपेश जायसवाल, कृष्णा भगत शिव बरिहा सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button