
बरमकेला।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी की अपील एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स के आव्हान पर बरमकेला इकाई के अध्यक्ष रतन शर्मा की अगुवाई में सभी पदाधिकारियों द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पाम्पलेट के माध्यम से तथा लोगों से मुलाकात कर प्रेरित किया जा रहा है।जिसके कारण लोगो में अपने मताधिकार को लेकर उत्साह देखा जा रहा।

यही नहीं चेम्बर ऑफ़ कामर्स के प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा मतदान की शपथ भी दिलायी गई है और लगातार मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इस सम्बन्ध में चेम्बर ऑफ़ कामर्स के अध्यक्ष रतन शर्मा ने बताया कि ब्यापारियों को “पहले मतदान,फिर दुकान” खोलने और पूरे परिवार के साथ मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा,जिसका साकारात्मक असर पड़ रहा है।लोग मतदान को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

आने वाले समय में जन जागरूकता हेतु और भी प्रचार प्रसार किया जायेगा।यह अभियान सतत जारी रहेगा।इस अभियान में आम जनता का ब्यापारी बंधुओ और चेम्बर ऑफ़ कामर्स के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।वैसे भी लोग यह भली भांति समझने लगे हैं कि लोकतंत्र में मताधिकार और मतदान का कितना बड़ा महत्व है।







