भाजपाराजनीतिसामाजिक

विधायक उत्तरी जांगड़े के गृह क्षेत्र में लगातार हो रहा कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश

सारंगढ़:- आज दिनांक 10 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में कोसीर क्षेत्र के 400 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस नेता यशवंत लहरे ने अपने 400 से अधिक साथियों के साथ भाजपा का दामन थामा। भाजपा के युवा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद खटकर के अगुवाई में यशवंत लहररे ने भाजपा के बड़े पदाधिकारीयों के समक्ष भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। यशवंत लहरे के भाजपा प्रवेश से जहां पर कांग्रेस में खलबली मची हुई है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी को कोसीर क्षेत्र में युवाओं की व कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज मिली है। निश्चित तौर पर इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बढ़त की ओर लगातार बढ़ रही है और चुनाव निर्णय मैं यह बीजेपी सदस्यता अभियान बहुत असर करेगा। आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुभाष जालान चुनाव के जिला प्रभारी व धनबाद के विधायक राज सिन्हा एवं विधानसभा चुनाव के चुनाव संचालक गुरुपाल भल्ला, विधानसभा के चुनाव प्रभारी मदन स्नेही समेत भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुभाष जालान ने अपने उद्बोधन के दौरान जहां नए कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो वही गुरुपाल भल्ला ने भी सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में जोर-जोर से मेहनत और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनाना है और शिव कुमारी सारधन चौहान को जिताना है। इस दौरान धनबाद के विधायक राजसिन्हा ने भी सभा को संबोधित किया एवं युवा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।

भाजपा प्रवेश का चल रहा दौर

इस बात को लेकर कोई संशय नहीं है कि सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार भाजपा पार्टी से जुड़ने का सिलसिला चल रहा है बरमकेला हो लेंधरा हो या सारंगढ़ हो या फिर कोसीर का क्षेत्र हो दर्जनों ऐसे क्षेत्र हैं जहां हर छोटे बड़े गांव में व कई स्थानों पर बड़े स्तर में भाजपा प्रवेश का कार्यक्रम चल रहा है इससे स्पष्ट तौर पर पता चलता है कि इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बढ़त लगातार बनाती जा रही है। आने वाले बाकी दिनों में भी कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

अरविंद खटकर लगातार क्षेत्र में सक्रिय

भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद खटकर जिस दिन से पार्टी से जुड़े हैं, लगातार पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं और आलाकमान भी अरविंद के सकारात्मक सक्रियता पर लगातार नजर रखी हुई है। कोसीर मंडल के अगुवाई में अरविंद खटकर की सकारात्मकता से कोसीर बेल्ट मजबूत होता जा रहा है। आने वाले दिनों में अरविंद खटकर विधानसभा क्षेत्र के बड़े चेहरे के रूप में भाजपा में अपना नाम बनाते जा रहे हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button