शिक्षासामाजिक

सूरजपुर में आई एच आर सी सी फोरम के तहत किया गया मानवाधिकार जागरूकता बैठक

सूरजपुर:- दिनांक 9 नवम्बर 2023 को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आई एच आर सी सी फोरम (अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सह अपराध नियंत्रण मंच) के तत्वाधान में सूरजपुर के चंद्रा होटल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में फोरम के चेयरमैन आदरणीय जी . के. पाण्डेय, लीगल एडवाइजर आदरणीय नीरज मदन जी उपस्थित रहे। बैठक में सभी नवनियोजित सदस्यों को आई डी कार्ड और सर्टिफिकेट दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन सलमा खातून सूरजपुर जिलाध्यक्ष महिला सशक्तिकरण यूनिट के द्वारा किया गया।

नव नियोजित सदस्यों में नवाज शरीफ सूरजपुर जिले के एंटी करप्शन सेल चीफ के तौर पर नियोजित हुए। साथ ही हालीमा सूरजपुर ब्लॉक प्रेसिडेंट (महिला सशक्तिकरण यूनिट) के रूप में एवं पम्मी गुप्ता, बसंती बैगा, पूजा कुमारी, प्रदीप राजवाड़े ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किये। सभी सदस्यों ने मानवाधिकार के वास्तविक सिद्धांत को समझा और लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ भी लिए। चेयरमैन एवं कानूनी सलाहकार के द्वारा कई तरह की कानूनी जानकारी भी दी गई और मौके पर ही कई लोगों के समस्याओं का भी समाधान बताया गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button