राजनीतिशिक्षासंगठनसामाजिक

मतदाता जागरूकता रथ को चेम्बर ऑफ़ कामर्स  द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना,अध्यक्ष रतन शर्मा ने मतदान की दिलायी शपथ

बरमकेला। लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व विधान सभा चुनाव का दूसरा चरण का मतदान 17 नवम्बर को होने जा रहा है, जिसके लिए अपने मताधिकार का उपयोग कर मतदान में आवश्यक रूप से भाग लेने की अपील चुनाव आयोग द्वारा लगातार की जा रही है और इसके लिए अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से  जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

इस दिशा में अपनी अलग पहचान बना चुकी चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकाई बरमकेला द्वारा अध्यक्ष रतन शर्मा की अगुवाई में ” पहले मतदान, फिर दुकान” की नारा को बुलन्द करते हुए पाम्पलेट के माध्यम से दुकान-दुकान प्रचार प्रसार कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा।आज इसी कड़ी में मतदाता जागरूकता रथ को नगर के सुभाष चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही साथ चेम्बर अध्यक्ष रतन शर्मा द्वारा मतदान की शपथ दिलायी गयी।


इस मौके पर चेम्बर ऑफ़ कामर्स के महासचिव मुकेश अग्रवाल,उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,कोषाध्यक्ष आनन्द अग्रवाल,वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल अग्रवाल,गोबर्धन अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,अनिल गोयल,फूलसागर पटेल,नरेश नायक,अरुण स्वर्णकार,अधिवक्ता रामेश्वर बारीक़,पत्रकार मोहन नायक, , संजु अग्रवाल, विनोद अग्रवाल,मुकेश पटेल,दीदी मां शोभादास मानिकपुरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।


गौर तलंब है कि चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकाई बरमकेला द्वारा न सिर्फ दुकानदारों को बल्कि सभी मतदाताओं को मतदान के लिए लगातार प्रेरित करने प्रचार प्रसार किया जा रहा है।जिसकी सराहना जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दकी, नोडल अधिकारी पँचायत हरिशंकर चौहान  एवं रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम मोनिका वर्मा ने भी की है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button