
रायगढ़। लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। इस प्रणाली पर आधारित समाज व शासन की स्थापना के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक वयस्क नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मत का अधिकार प्रदान किया जाता है। जिस देश में जितने ही अधिक नागरिकों को मताधिकार प्राप्त रहता है उस देश को उतना ही अधिक जनतांत्रिक समझा जाता है। आदर्श चौहान समाज के जिलाध्यक्ष गुलाप राम चौहान ने अपील करते हुए कहा कि 17 नवंबर को सभी रायगढ़ विधान सभा के भविष्य के लिए, विकसित व सशक्त रायगढ़ के लिए अपना मतदान अवशय करे। प्रत्येक नागरिक का पहला धर्म और दायित्व है कि सारे काम छोडक़र मतदान करें और अपनी कसौटी पर कसकर अपना प्रतिनिधि चुनें। मतदाता का एक-एक वोट रायगढ़ विधानसभा को विकास के पथ पर आगे ले जाएगा।
सारे काम बाद में, पहले करें मतदान
चौहान जी ने कहा कि सारे कार्य छोडक़र पहले मतदान करने की अपील की है। हर नागरिक का पहला कर्तव्य है कि वह मतदान के लिए समय निकालें। घर से किसी काम से निकलने से पहले मतदान करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें।






