
पुसौर:-रायगढ़ जिला अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने गुरुवार को को ओडिशा और छत्तीसगढ़ के त्यौहार नुआखाई की बधाई दी है. यह त्योहार पश्चिमी ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत आज से हुई है. नुआखाई त्योहार को लोग अच्छी फसल होने का धन्यावाद देते हुए भगवान की पूजा-अर्चना करते हुए मनाते हैं।

श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर ने ”इस पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और नुआखाई के अवसर पर मैं अपने किसान भाइयों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए बधाई देना चाहती हूं. सभी के अच्छे और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करती हूं.”।






