
सारंगढ़:- ग्राम पंचायत गुडेली मे लगातार चुना भठ्ठों मे अवैध चुना पत्थर का खपत लगातार हो रहा था जिसको स्वतंत्र भारत न्यूज ने प्रमुखता से अपने पोर्टल में प्रकाशित किया गया था साथ ही इसकी शिकायत सारंगढ खनिज विभाग को भी दिया गया था।चुना भठो के कारण इस क्षेत्र भर में प्रदूषण से हाहाकार मचा हुआ है । खनिज विभाग के साथ पर्यावरण विभाग को भी इसकी चर्चा की गई है।

इस विषय पर स्वतंत्र भारत न्यूज द्वारा बड़े ही प्रमुखता से उठाया था खबर प्रकाशित होने के बाद खनिज विभाग द्वारा टिम गठित कर गुडेली और टिमरलगा चुना भठो में ताबड़तोड़ कार्यवाही किया गया है। अब तक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन से चार चुना भठ्ठों पर छापा मारा गया है। और अब भी खनिज विभाग के टीम द्वारा जांच जारी है। अब जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि चुनाव भट्टे पर क्या कार्य की गई है।






