
आरोपी का नाम- मकरध्वज यादव पिता सुनाधर यादव उम्र 46वर्ष ग्राम खैरगढ़ी थाना सरिया
सरिया:- पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है की दिनांक 19.03.2024 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर ग्राम नवापारा से ग्राम खैरगढ़ी की ओर जा रहा है कि सूचना तस्दीक पर गवाहों के साथ ग्राम खैरगढ़ी पुल के पास मेन रोड में घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम मकरध्वज यादव निवासी खैरगढ़ी बताया जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक थैला के अंदर जरीकेन में 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुआ शराब के संबंध में नोटिस देने पर कोई दस्तावेज नहीं होना लिखित मे बताया कि अवैध शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया है।






