कानूनशिक्षासामाजिक

सूचना के अधिकार अंतर्गत समय पर जानकारी प्रदान नहीं करने पर प्राचार्य को एक लाख रूपये का आर्थिक दंड

पुसौर:- छग राज्य सूचना आयोग रायपुर द्वारा प्रकरण पर सुनवाई उपरांत समय पर जानकारी प्रदान नहीं करने के कारण जनसूचना अधिकारी/तत्कालीन प्राचार्य शाउमावि पड़िगाँव को शास्ति अधिरोपित करते हुए एक लाख रूपये का आर्थिक दंड निर्धारित किया गया है।

ज्ञातव्य हो अपीलार्थी के द्वारा तात्कालीन जन सूचना अधिकारी जीएम भोय शाउमावि पड़िगांव वि. खं. पुसौर को चार आवेदनों के माध्यम से जानकारी वांछित थी। परन्तु जनसूचना अधिकारी महोदय एवं तात्कालीन प्राचार्य जो वर्तमान में प्राचार्य शाउमावि छिछौरउमरिया वि.खं. पुसौर जिला रायगढ़ (छ.ग.) के द्वारा अपीलार्थी को किसी भी प्रकार की वांछित जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गयी थी जिस पर अपीलार्थी के द्वारा प्राथम अपीलीय अधिकारी को अपील प्रस्तुत की गयी थी। सुनवाई उपरांत प्रथम अपीलीय अधिकारी द्वारा आदेश पारित नहीं की गई। तद्रुपरांत द्वितीय अपील छग राज्य सूचना आयोग में प्रस्तुत की गयी

थी जिस पर आयुक्त ने सुनवाई पर पाया की विषय वस्तु गंभीर है तथा गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जनसूचना अधिकारी श्री जीएम भोय को आयोग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया नोटिस के जवाब प्रास्ततु नहीं करने से विशेष नाराजगी जाहिर करते हुए आयोग ने इसे जनसूचना अधिकारी के लापरवाही की पराकाष्ठा को दर्शित पाया व जनसूचना अधिकारी के द्वारा अधिनियम के प्रति घोर लापरवाही एवं अज्ञानता के लिये पूर्ण जिम्मेदार मानते हुए तात्कालीन जनसूचना अधिकारी जीएम भोय वर्तमान प्राचार्य शाउमावि छिछौर उमरिया विखं. पुसौर जिला रायगढ़ (छ.ग.) को अधिनियम की धारा 20 (1) के अंतर्गत कुल चार आवेदनों में जानकारी प्रदान नहीं करने से प्रत्येक आवेदनों पर 25- 25 हजार कुल चार आवेदनों हेतु एक लाख रूपये की शास्ति अधिरोपित की गई है। जिसे जनसूचना अधिकारी के वेतन से कटौती करते हुए शासन के कोष में जमा करने के आदेश राज्य सूचना आयोग के द्वारा पारित किया गया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 7

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button