कानूनसामाजिक

एक असहाय महिला विधवा पेंशन के लिए भटक रही दर दर,लगा रही अधिकारियों के चक्कर

बरमकेला:- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक में एक असहाय विधवा को अपने पति के निधन के बाद उनकी पेंशन राशि पाने के लिए पिछले वर्षो से प्रशासकीय अधिकारियों के चक्कर लगाने को बाध्य होना पड़ रहा है। जिला प्रशासन से उसे सिर्फ समाधान का आश्वासन मिलता है, लेकिन विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा। जबकि महिला स्थानीय जनप्रतिनिधियों लेकर जनपद पंचायत सीईओ और कलेक्टर तक को गुहार लगा कर थक चुकी हैं। बावजूद इसके उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।

जानकारी के मुताबिक, ओड़िशा बार्डर से सटे ग्राम रंगाडीह निवासी देवकी भोय (33 साल) के पति गोवर्धन भोय की मृत्यु दो साल पहले आकस्मिक रूप से हो गई। महिला को विगत कई महीने से पेंशन की राशि नहीं मिली है। इससे महिला और उसके परिवार को जीवन यापन करने में परेशानी हो रही है। पेंशन राशि नहीं मिलने के कारण अपने बच्चों का स्कूल फीस तक नहीं भर पा रही है। पेंशन नहीं मिलने की शिकायत सरपंच सचिव से लेकर कलेक्टर तक को कर चुकी हैं। इसके बाद भी उसे पेंशन की राशि क्यों नहीं मिल रही, इसका जवाब पिछले दो सालों से नहीं मिला है।

इस संबंध में बरमकेला जनपद पंचायत सीईओ से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन काल का कोई रिस्पांस नहीं दिया। वहीं महिला का कहना है कि अगर जल्द ही उसके समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बरमकेला जनपद पंचायत कार्यालय में अनशन पर बैठेगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button