कानूनसम्मान

भारतीय सेना के सम्मान में बरमकेला में तिरंगा रैली : सैकड़ों देशभक्तों ने लगाए देशभक्ति के नारे

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 मई 2025/जिले के जनपद पंचायत बरमकेला के तत्वावधान में भारतीय सेना के सम्मान में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस तिरंगा रैली में जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, नगर पंचायत, कृषि विभाग, पटवारी, मनरेगा,सहित अन्य विभाग व जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक रैली में शामिल हुए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय पटेल के नेतृत्व में निकली इस रैली में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियो के हाथों में तिरंगा था।

रैली तहसील कार्यालय से शुरू हुई और अटल चौक, सुभाष चौक से होते हुए जनपद कार्यालय में समापन किया गया। यह तिरंगा रैली पहलगांव में हुई आतंकी घटना के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खुशी में लोगों ने जोशपूर्ण नारे लगाए। पूरे मार्ग पर ‘भारत माता की जय’, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘देश के शहीद अमर रहें’ के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

अजय पटेल सीईओ ने कहा कि यह आयोजन भारतीय सैनिकों के साहस और शौर्य को सम्मान देने का प्रतीक था। भारत-पाक तनाव के दौरान वीर जवानों ने हर चुनौती का डटकर सामना किया।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष ओंकार पटेल, ताराचंद पटेल जनपद सदस्य, मनोहर नायक विधायक प्रतिनिधि, राजू नायक उपाध्यक्ष न.प.,अजय पटेल सीईओ, शनि राम पैंकरा तहसीलदार, अनिल कुमार सोनवानी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, चक्रधर नायक, कमलेश कुमार मेहरा मनरेगा सहित अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि के अलावा देशभक्त नागरिकगण इस तिरंगा रैली में शामिल हुए।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button