
बरमकेला:- विकासखंड के ग्राम लेन्धरा में संत कबीर दास प्रगट दिवस पर भव्य शोभा यात्रा निकाला गया जिसमें रथ में सवार कबीर दास की चित्र एवं महंत दीवान को बैठाकर ग्राम लेन्धरा के हर गली मोहल्ले में डीजे के साथ कबीर दास की जयकारों के साथ भ्रमण कराया गया।इस भव्य कलश यात्रा में गांव की तालाब से महंत दीवान द्वारा पूजा अर्चना कर जल भरकर हर गली मोहल्ले के मंदिरों से पूजा अर्चना करते हुए राधा माधव मंदिर पहुंचे मंदिर मे पुजा कर मंदिर समीप स्थित कबीर चबुतरा पहुंचे। कलश यात्रा को स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया।

शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में कबीर भक्त शामिल हुए। सुबह 10 बजे निकले शोभा यात्रा में सफेद ध्वजा हाथों में लिए हुए काफी संख्या में महिलाएं पीला वस्त्र धारण कर निकली। वहीं पुरूष व युवा भी ड्रेस कोड में ही शामिल थे। डीजे में कबीर दास की भजन के साथ शोभा यात्रा का प्रवेश जब गांव में हुआ, जिससे पूरा गांव भक्तिभाव में डूबा रहा। महिलाओं से लेकर पुरूष भजन-र्कीतन के साथ कबीर सॉब का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान लेन्धरा के जिन-जिन मार्गों से होकर शोभा यात्रा गुजरी, हर मार्ग में मौजूद लोगों ने भी कबीर दास के शोभा यात्रा का दर्शन किया। शाम में भव्य ग्रंथ किया जाएगा ग्रंथ प्रवचन संगीत संध्या कबीर दास की प्रवचन के माध्यम से अमृतवाणी वर्षा की जाएगी।






