
रायगढ़:- जिले के पुसौर जनपद अध्यक्ष बनने के बाद हेमलता हरिशंकर चौहान ने जनपद अध्यक्ष जितने के बाद अपने समर्थकों और मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए एक आभार रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और हेमलता हरिशंकर चौहान की जीत का जश्न मनाया।

श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान पहली बार राजनीति क्षेत्र में कदम रखी और निर्विरोध जनपद सदस्य बनने के बाद जनपद अध्यक्ष पद भी जीती है और चौहान ने जितने के बाद अपने समर्थकों और क्षेत्र के जनताओ को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत न केवल उनकी है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों की जीत है। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास जैसे शिक्षा,सड़क,बिजली,पानी जैसे मूलभूत सुविधा और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेंगी।

इस अवसर पर श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने अपने भाजपा पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं व समर्थकों और अपने क्षेत्र वासियों को धन्यवाद दिया और कहा कि वे उनके समर्थन और विश्वास को कभी नहीं तोड़ेंगी।






