दुर्घटनासामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई , कई यात्री घायल

धरमजयगढ़। बड़ी खबर धरमजयगढ क्षेत्र के रैरूमा चौकी थाना क्षेत्र से जहां पर आज सुबह यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कापू से पत्थलगांव होते हुए रायगढ़ की ओर जा रही पूर्णागिरी यात्री बस तेजपुर के समीप नोनाईजोर गांव के पास स्थित लाइनपारा बस्ती में अचानक अनियंत्रित होकर एक वृक्ष से जा टकराई। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसे के परिणामस्वरूप सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सौभाग्यवश किसी की जानमाल की गंभीर हानि की सूचना नहीं मिली है, हालांकि लगभग दस यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें तत्काल धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया है।

Video

और वहीं घटना की सूचना मिलते ही रैरूमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए आवश्यक जांच व कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। हादसे के कारणों का विस्तृत विवरण अब भी प्रतीक्षारत है, परंतु प्रथम दृष्टया यह तेज गति एवं चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने का मामला प्रतीत होता है।
बहरहाल स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु समुचित प्रयास आरंभ कर दिए हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button