संगठनसम्मानसामाजिक

सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष दौलत प्रसाद रात्रे जी को दीर्घायु की कामना – चातुरी नन्द

दौलत प्रसाद रात्रे जी के जन्मदिन पर सैकड़ों पदाधिकारी शामिल

बसना — जनम दिवस के पावन बेला में सतनामी समाज के समस्त पदाधिकारी का आगमन बालसी में हुआ।सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष दौलत प्रसाद रात्रे का जन्मदिवस का यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक पल बना । इस कार्यक्रम में सतनामी समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी पहुँचे थे। सराईपाली के लोकप्रिय विधायक चातुरी नन्द भी पहुँची थी ।विधायक को सर्व प्रथम बाजे गाजे के साथ लाया गया। उसके बाद रात्रे जी के गृह निवास बालसी में अभिनन्दन कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजाराम बनर्जी जी का भी भव्य स्वागत किया गया।


इस अवसर पर विधायक ने जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। साथ साथ समाज में सक्रिय रहकर सेवा करने के लिए प्रोत्साहित भी की। बनर्जी साहब ने समाज को एकसूत्र में बांधकर महासमुंद जिले को अग्रणी बनाने के लिए डिग्रीलाल रात्रे एवं उसके पिताजी को बहुत बहुत शुभकामनायें प्रेषित किया।


इसके अलावा प्रदेश एवं जिले से पदाधिकारियों में प्रदेश सचिव पी के दिव्य, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डिग्रीलाल रात्रे,प्रदेश कोसाध्यक्ष श्री कमल राय प्रदेश उपाअध्यक्ष हुलेस्वर कांत जी प्रदेश महासचिव लखन कुर्रे प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र बोरे जिला प्रवक्ता अभय धृतलहरे ब्लाक अध्यक्ष बसना पुनितराम खूंटे समाज सेवी धनेश्वर भास्कर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर, संत अमरदास संत गोपाल दास वरिष्ठ समाजसेवी कान्हु रत्नाकर,वरिष्ठ समाजसेवी रामलाल लहरे, प्रदेश महासचिव ज्ञानेंद्र के अलावा
कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डिजेंद्र कुर्रे,अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जवाहर लहरे जिला कोसाध्यक्ष स्वेतकुमार निराला युवा प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष टेकलाल खुंटे, हमारे पंचायत सचिव भूमिधर साहु पुर्व सरपंच प्रेमकुमार साहु, लक्ष्मण प्रधान,चंदन रात्रे,नरेंद्र रात्रे, नैनदास,तोसराम, रतन सुंदरलाल, जगत, लीलाधर,अरविंद नायक परसूराम ग्राम के पंच सरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें। सभी ने बधाई शुभकामनायें प्रेषित किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button