सामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

कफन दफन के लिए परिजनों की तलाश: दो दिनों मे पड़ी है मरच्युरी मे लावारिश महिला की लाश

रायगढ़:- कोतरा रोड थाना अंतर्गत ग्राम कलमी के अमली तालाब में पिछले 14 सितंबर शनिवार को एक अज्ञात महिला की लावारिश लाश मिली है जिसे केजीएच हॉस्पीटल के मरच्युरी में रखा गया है। लगभग 35 – 40 वर्षीय उक्त महिला लाल रंग की सलवार गोल्डन सिल्वर प्रिंटेड सलवार पहनी हुई है कोतरा रोड पुलिस उक्त अज्ञात लाश के परिजनों की तलाश में है सिनाख्त या पहचान नहीं होने के कारण नियमानुसार 72 घंटे तक लाश को रखने के पश्चात दफन की प्रक्रिया पूरी की जानी है।

कोतरा रोड थाना से बताया गया कि उक्त महिला की सिनाख्त, पहचान से संबंधित या कहीं गुमशुदगी की जानकारी होने पर कोतरा रोड थाना मोबाइल नंबर 7000159080 अथवा 7582093383 में सूचना देकर संपर्क कर सकते है । अन्यथा की स्थिति में उक्त अज्ञात लाश का नियमानुसार कफन दफन की प्रक्रिया कर दिया जायेगा ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button