सामाजिकसरकारसुरक्षास्वास्थ्य

TOP 17 BREAKING NEWS: पढ़े स्वतंत्र भारत न्यूज़ 24 पर।

              22/01/2026

1. रामदास अठावले का केरल CM विजयन तथा CPIM को NDA में आने का खुला ऑफर, कहा- ‘साथ आएं तो राज्य को मिलेगा ज्यादा फंड’।

2. SC का SIR पर कड़ा रुख, EC की ‘बेलगाम’ शक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- कोई शक्ति अनियंत्रित नहीं।

3. 25 जनवरी को अनमैप्ड 31,68,426 तथा तार्किक विसंगति के 94,49,132 वोटरों की सूची जारी करेगा चुनाव आयोग।

4. SC के आदेश के बाद EC और सख्त, दिल्ली से मुख्य सचिव, DGP, कोलकाता CP को पत्र, ‘सुप्रीम आदेश’ का उल्लेख, SIR के कार्य में कानून-व्यवस्था बनाये रखने सहित अन्य दिशा-निर्देश जारी।

5. प्रदूषण नियंत्रण जरूरीः आवास निर्माण में नहीं माने नियम तो काम होगा बंद, रास्ते में जहां-तहां बालू रखने की मनाही, बोले मेयर फिरहाद हकीम।

6. नदिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार के विस्तीर्ण सीमान्त इलाके में नहीं लग पाये कंटीले तार, राज्य सरकार पर जमीन को लेकर असहयोग का आरोप, HC में खुलासा।

7. कूचबिहारः लम्बे अर्से बंद थी पार्टी ऑफीस को खोल भाजपाईयों ने की साफ-सफाई, तृणमूल पर गोबर फेंककर अपनी पार्टी का झण्डा लगाने का आरोप।

8. आज ईडन गार्डन का दौरा करेगी ICC की टीम, सुरक्षा व्यवस्था का लेगी जायजा।

9. दावोस में अदाणी समूह का बड़ा दांव; महाराष्ट्र में 66 अरब डॉलर के निवेश का एलान।

10. बिहार: वर्दी में भोजपुरी गाने पर ‘रीलबाजी’ पड़ेगी भारी, महिला होमगार्ड जवानों से ठुमके लगाने पर मांगा गया स्पष्टीकरण।

11. हरियाणा के हिसार के पर्वतारोही का वर्ल्ड रिकॉर्ड: यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर बिना ऑक्सीजन बिताए 24 घंटे, 8 साल की मेहनत।

12. नोएडा: इंजीनियर युवराज मेहता मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज।

13. बिहार के जज की पत्नी पर झारखंड में फायरिंग मामला: पति ने दी थी दो लाख की सुपारी, तलाक विवाद में हत्या की साजिश; 3 गिरफ्तार।

14. गणतंत्र दिवस पर पहली बार सिनेमा की झांकी, संजय लीला भंसाली करेंगे प्रतिनिधित्व।

15. PM मोदी की बहुत इज्जत करता हूं, जल्द अच्छी ट्रेड डील होगी’, टैरिफ धमकियों के बीच ट्रंप का बड़ा बयान।

16. ग्रीनलैंड पर नरम पड़े ट्रंप, यूरोप पर टैरिफ लगाने का फैसला किया रद्द।

17. MCX: रात में औंधे मुंह गिरा सोना, 5600 रुपए सस्ता होकर 1,52,842 रुपए पहुंचा, चांदी 3,21,533 रुपए पर आई।

=========================

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button