संगठनसामाजिक

अट्ठारह गढ़ फूलमाली समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत और किया सम्मान

सभापति परसराम पटेल,साहज्यकारी सभापति लम्बोदर पटेल,सारंगढ़ क्षेत्र उपसभापति भीचरण पटेल का गादी हिर्री व बघनपुर में भव्य स्वागत

सारंगढ़:- नववर्ष 2023 के फरवरी माह में अट्ठारह गढ़ फूलमाली समाज का महासभा संपन्न हुआ यह आयोजन दिनांक 10/02/2023 से 12/02/2023 के मध्य रखा गया था गादी अड़बहाल में ।

जिसमें अट्ठारह गढ़ फूलमाली समाज के सभापति का चयन हुआ साथ में सहाज्यकारी सभापति एवं सभी उपसभापति का सर्वसम्मति से  समाज की नियमावली अनुरूप विधिवत चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुआ।

इस तारतम्य में सभापति परसराम पटेल साहज्यकारी सभापति छत्तीसगढ़ लम्बोदर पटेल, सारंगढ़ उपसभापति क्षेत्र से भीचरण पटेल निर्वाचित हुए, नवनियुक्त सभापति,साहज्यकारी सभापति, उपसभापति जी का गादी ग्राम हिर्री में सर्वप्रथम स्वागत हुआ हिर्री गादी सरपंच सोधीराम पटेल,एवम् अंचलाधिकारी श्री भूपदेव पटेल जी ने मंगलकलश स्थापना कर पैर धोकर, फूलमाला एवं मुकुट पहना कर वस्त्र भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया इसी तरह ग्राम गादी हिर्री के सभी माली समाज के घर के सामने मंगलकलश स्थापना कर पैर धोकर सभी अतिथियों का स्वागत,सम्मान किया गया ग्राम पंचायत हिर्री सरपंच श्रीमती शारदा मालाकार सारंगढ़ उपसभापति क्षेत्र के उपदेष्टा रहे श्री शोभाचंद मालाकार दोनों ने सभी नवनिर्वाचित अतिथियों का एवं उपस्थित सभी अंचलाधिकारीयों और गादी सरपंचों का एंव उपस्थित सभी नारिशक्ति का पैर धोकर वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया जो की बहुत ही गौरव का क्षण रहा तत्पश्चात अट्ठारहगढ़ फूलमाली समाज के नवनिर्वाचित सभापति श्री परसराम पटेल जी के गृह ग्राम बघनपुर में सभापति,साहज्यकारी सभापति उपसभापति क्षेत्र सारंगढ़ के उपसभापति एवं  सभीअंचलाधिकारी सभी गादी सरपंच एवं साथ में उपस्थित रहे नारीशक्ति का डी जे बाजे-गाजे के साथ फटाके फोड़ कर कलश स्थापना कर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया सभी नारीशक्ति का भी फूलमाला पहना कर पैर धोकर वस्त्र श्रीफल भेंट कर आरती दिखाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

गादी बघनपुर में मोहन पटेल जी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारी और सरपंचों नारीशक्ति का भी फूलमाला पहना कर वस्त्र भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

सभापति के गृह निवास पर सभापति,सहाज्यकारी सभापति, उपसभापति, अंचलाधिकारी नारीशक्ति सरपंचों सभी अतिथियों का स्वागत वस्त्र भेंट कर आरती दिखाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button