भाजपासरकारसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा मंडल सरिया ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,56 यूनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य हुआ पूरा

सरिया:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर भाजपा मंडल सरिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

सुबह चला सफाई अभियान

अभियान की शुरुआत सुबह वृहद साफ-सफाई से हुई। गांधी चौक से लेकर अटल चौक तक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, सरिया मंडल के कार्यकर्ता और नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मिलकर सफाई अभियान में जुटे। इस दौरान महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं की भी साफ-सफाई की गई।

रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

सुबह 10 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया में रक्तदान शिविर शुरू हुआ। इसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, कार्यकर्ताओं और आसपास के लोगों ने रक्तदान किया। रायगढ़ ब्लड सेंटर की टीम की मौजूदगी में बड़ी संख्या में युवाओं ने भी रक्तदान कर अभियान को सफल बनाया।

महिलाओं ने बढ़ाई भागीदारी

रक्तदान शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने खुद रक्तदान किया और अन्य महिलाओं को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

56 यूनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य हुआ पूरा

भाजपा मंडल सरिया के अध्यक्ष प्रदीप सतपथी ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मोदीजी का 56 इंच का सीना है इसलिए हमने भी उनके जन्मदिवस पर 56 यूनिट ब्लड डोनेट करने का लक्ष्य रखा था। कैंप में 55 यूनिट डोनेशन हुआ, 56 पूरा करने में 1 यूनिट ही कम रह गया था जिसको पूरा करने का जिम्मा क्षेत्र के पत्रकार हेमन्त पटेल ने उठाते हुए रक्तदान किया। इसी तरह इस रक्तदान शिविर में कुल 56 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। हम सभी देवतुल्य रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हैं।

एक पेड़ मां के नाम

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही, जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ ऋषभ शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बड़ी संख्या में लोग रहे शामिल

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही, जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, मनोहर नायक, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुरारी नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अरुण शराप, थाना प्रभारी प्रमोद यादव, वरिष्ठ भाजपाई कैलाश पंडा, राजू पटेल, मंडल महामंत्री महेश बारीक, नारायण प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष नवीन प्रधान, मंडल मंत्री सुकलाल चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष परदेसी प्रधान, पूर्व मंडल महामंत्री राधामोहन पाणीग्राही, चूड़ामणि पटेल, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश पटेल, भुवन अग्रवाल, मनोज मेहर, सागर पटेल, सतीश सिंह, सुरेन्द्र प्रधान, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश पाणीग्राही, चिकित्सा अधिकारी डॉ ऋषभ शर्मा, सरिया हॉस्पिटल स्टॉफ, रायगढ़ ब्लड सेंटर के चिकित्साकर्मी, पत्रकार हेमन्त पटेल, सुधीर चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button