
डोंगरीपाली/ रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गोपाल बाघे ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के नाम पर विधानसभा चुनाव मैदान में आया और बड़े बड़े कई गारंटी देकर संकल्प पत्र तैयार किये जिसमे प्रमुख रूप से किसानों के लिए प्रति एकड़ 21 कि.धान की कीमत 31 सौ रुपये एकमुश्त देने की वादा व दो साल की बकाया धान की बोनस को देने की वादा, महतारी वंदना योजना के तहत प्रत्येक विवाहित महिला को 12 हजार रुपये देने की वादा 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने की वादा किया गया था। प्रवक्ता बाघे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भोले भाले जनता के साथ भाजपा लुभावना संकल्प पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा ने सरकार तो बना लिया लेकिन अभी तक भाजपा सरकार ने किसानों को धान की कीमत 31 सौ रुपये एकमुश्त नही दिया और दो साल की बोनस पाने के लिए कई किसान नामांतरण ,फौती,खाता त्रुटि के नाम पर दर दर भटक रहे हैं। बाघे ने कहा कि भाजपा मोदी की गारंटी को निभाये और किसानों को तत्काल धान की कीमत एकमुश्त 31सौ रुपये देवे अन्यथा जनांदोलन किया जायेगा । छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अभी तक एक भी वादा पूरा नही किया है ।18 लाख प्रधानमंत्री आवास देने की वादा, महतारी बंदना योजना के तहत प्रत्येक विवाहित महिला को 12 हजार रू देने की वादा तो पूरा किया नही फिर कैसे विकसित भारत संकल्प यात्रा क्या साबित करना चाह रही है भाजपा सरकार विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरी तरह से ढपोचला है।






