संगठनसामाजिक

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व चेम्बर ऑफ़ कामर्स के पूर्व संरक्षक रमेश मोदी का निधन,चेम्बर अध्यक्ष रतन शर्मा ने जताया शोक,दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बरमकेला।छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंड्रस्ट्रीज के पूर्व संरक्षक विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और पंडरी कपड़ा मार्केट के अध्यक्ष बहुत ही सहृदयी,दानवीर और जनसेवा के लिए जीवन पर्यन्त समर्पित बहुत ही सम्मानीय रमेश मोदी जी का 14 नवम्बर को मुंबई में निधन हो गया।उनके निधन को चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकाई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा ने अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी,दानवीर, धर्म प्रचारक और ब्यसायिक जगत का सितारा बिरले ही मिलते हैं।उनकी कमी की भरपाई कर पाना बहुत ही कठिन है।उनके बताए हुए मार्ग हम सबके लिए पद प्रदर्शक रहेंगे।


चेम्बर ऑफ़ कामर्स के अध्यक्ष रतन शर्मा ने अपनी ब्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि रमेश मोदी जी उनके निवेदन को स्वीकार करते हुए बरमकेला आये थे और उन्होंने उन्हें अपनी आशीर्वाद देकर समय समय पर मार्गदर्शन करते रहे।ऐसे में उनका जाना ब्यक्तिगत क्षति है।


गौर तलंब है कि उनकी दानवीरता और सेवा भावना के कारण तत्कालीन मुख्यमंत्री रमनसिंह ने “दानवीर भामाशाह सम्मान” से सम्मानित किया था।इसके अलावा उन्हें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विविध सम्मानों से सम्मानित किया जा चूका है।ऐसे में पूरा प्रदेश और बरमकेला के चेम्बर ऑफ़ कामर्स के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button