
खरसिया/भूपदेवपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रामुड़ा में जमीन विवाद को लेकर मामला एक बार फिर गरमा गया है। पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार लंबोदर पटेल ने जमीन विवाद को लेकर शिकायत की है। शिकायत में सुकमनी पटेल और धनुर्जय पर खाली जमीन पर कथित रूप से राखड़ डालकर कब्जा करने की नीयत रखने का आरोप लगाया गया है।शिकायतकर्ता लंबोदर पटेल का कहना है कि जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के बीच खाली जमीन पर राखड़ डाल दी गई। इसका विरोध करने पर मामला विवाद और झगड़े तक पहुंचने की बात शिकायत में कही गई है।भाई-भाई के बीच जमीन का विवाद,वर्षों से नहीं निकल पाया समाधानपुलिस दस्तावेज में दर्ज विवरण के अनुसार, संबंधित पक्ष आपस में भाई बताए गए हैं और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष द्वारा खाली जमीन पर कब्जे की नीयत से राखड़ डाली गई।इस मामले में सुकमनी पटेल और धनुर्जय के नाम आरोपित पक्ष के रूप में शिकायत में सामने आए हैं। हालांकि, उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।थाने से न्यायालय तक पहुंचा मामलापुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार शिकायत का अवलोकन करने के बाद मामले को जमीन संबंधी आपसी विवाद माना गया। दस्तावेज में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 174 का उल्लेख करते हुए संबंधित पक्ष को न्यायालय की शरण लेने की सलाह दी गई है।अब मामला न्यायालय तक पहुंच चुका है। जमीन पर वास्तविक अधिकार किसका है, कब्जे को लेकर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और विवाद का अंतिम समाधान किसके पक्ष में होगा-इसका फैसला न्यायालय के निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगा।






