
*प्रभात फेरी निकाल स्कूली छात्र पंचायत भवन, आंगनबाड़ी1,2 व 3 के ध्वजारोहण कार्यक्रम में हुए शामिल।*
*बोर्ड परीक्षा 2025 के स्कूली छात्रों के प्रोत्साहन हेतु हुई प्रत्येक छात्र को 5000/- राशि देने की शिक्षक द्वारा घोषणा।*
*कक्षा 10वी के छात्रों को 94 प्रतिशत,एवं 12वी के छात्रों को मिला न्यूनतम 96 प्रतिशत का लक्ष्य।*
*चिन्हांकित कक्षा 10वी के कमजोर छात्रों के लिए भी 60 प्रतिशत का दिया लक्ष्य उन्हें भी मिलेगा प्रति छात्र 5000/- नगद राशि*

विगत 04 वर्ष से शिक्षा में English का भय दूर करने निरंतर प्रयासरत बिनेश भगत (English Educator) व्याख्याता अंग्रेजी ने छात्रों की मांग पर मां मंगला प्लांट से आए मुख्य अतिथि क्रमशः शिवशंकर नायक , धर्मेंद्र प्रधान, राजू,राव,डी.के.चौबे,बसंत महंत, अजय साहू, एवं अमृतलाल निषाद जी सरपंच तिलगा के कर कमलों से कराया अपना English Education Hub यू ट्यूब चैनल का विमोचन।

तिलगा/सुधीर चौहान:- पूरे आन बान- शान एवं हर्षोल्लास के साथ शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलगा रायगढ़ में परेड ध्वज सलामी के साथ प्रभारी प्राचार्य श्री चंद्रशेखर वैष्णव शास.उच्च.मध्य. वि.तिलगा ने ध्वजारोहण किया, एवं परेड व ध्वज सलामी प्रभारी प्राचार्य श्री वैष्णव सर,श्रीमती….(प्रधान पाठक पूर्व माध्य.शाला),सुश्री तिजो राठिया (प्रधान पाठक प्राथमिक शाला तिलगा), गौरीशंकर निषाद जी, सीताराम राठिया जी अध्यक्ष शाला विकास प्रबंध समिति तिलगा,श्री अमृतलाल निषाद जी सरपंच एवं पंचायत सदस्यों ने लिया। ध्वजारोहण के पश्चात ग्राम पंचायत के समस्त गलियों में स्कूली छात्रों ने शिक्षक शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में “भारत माता की जय” जयकारे के साथ रैली निकाल पूरे गांव में देशभक्ति की भावना गुंजायमान किया। इस रैली के दौरान पंचायत भवन तिलगा प्रांगण के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए।पंचायत कार्यालय भवन में सरपंच श्री अमृतलाल निषाद जी द्वारा तिरंगा झंडा फहरा ध्वज सलामी दी गई इसी क्रम में आंगनबाड़ी 1,2, व 3 के ध्वजारोहण कार्यक्रम में स्कूली छात्र रैली के रूप में शामिल होकर देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम:- अतिथि स्वागत गीत इशिका साव एवं भारती साव, कु.इशिका साव कक्षा 9वी की छात्रा के द्वारा गणतंत्र दिवस पर मंत्र मुग्ध कर देने वाले अंग्रेजी भाषण के साथ शुरू हुआ। इसके पश्चात ग्राम पंचायत तिलगा के सचिव श्री बारीक सर द्वारा ग्रामीणों को लागू आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्रमशः प्रतिभागियों में श्रेया चौहान एकल नृत्य (प्राथमिक) देश रंगीला रंगीला…,कोमल एवं साथी समूह नृत्य के (प्राथमिक कक्षा 4थी) मां तुझे सलाम….., भारती साव एवं साथी समूह नृत्य (कक्षा 9वी) ए वतन मेरे आबाद रहे तू…,मीनू (कक्षा 7वी) एकल नृत्य “वतन याद रहेगा….”, मेघावी छात्रा गीतू बेहरा कक्षा 10वी द्वारा गणतंत्र दिवस पर ओजस्वी भाषण, प्राथमिक शाला के नन्हे मुन्हें छात्रों द्वारा लाजवाब जुंबा डांस, किरण एवं साथी (कक्षा 6वी) द्वारा सुवा नृत्य,भारती साव (कक्षा 9वी) द्वारा देशभक्ति गीत, मीनू चौहान एवं साथी (मिडिल स्कूल) द्वारा “सुग्घर छत्तीसगढ़….”, साक्षी चौहान एकल नृत्य (प्राथमिक), स्टार डांस समूह नृत्य (कक्षा 5वी), ज्योति साव, बिंदिया यादव, सान्या चौहान,चांदनी चौहान एवं साथी (कक्षा 12वी) “हम भारत के है…..”, दिशा साव, अर्चना गुप्ता,दिव्या सेठ एवं साथी (कक्षा 11वी) “तेरी मिट्टी में मिल जावा……”, प्रतीक एवं साथी सामूहिक देशभक्ति नृत्य (प्राथमिक), एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति प्राथमिक शाला तिलगा के कु दामिनी चौहान कक्षा 3री के एकल नृत्य के साथ संपन्न हुआ।

इस दौरान मां मंगला प्लांट से आए हुए मुख्य अतिथि श्री शिवशंकर नायक एवं उनकी टीम ने सरपंच तिलगा श्री अमृतलाल निषाद एवं प्राचार्य श्री दिनेश कुमार अग्रवाल के आग्रह पर प्राथमिक शाला के बच्चों को क्रिकेट बैट बाल एवं स्कूल बैग का वितरण किया गया साथ ही साथ व्याख्याता (अंग्रेजी)श्री बिनेश भगत का English Education Hub यू ट्यूब चैनल का उद्घाटन कर उक्त चैनल के लिए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया,क्रिकेट समिति तिलगा द्वारा स्कूली छात्रों को कॉपी पेन वितरण कराया गया, पूरे कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु राशि दी जाती रही। आज के कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि श्री राधेश्याम चौहान केलो प्रवाह संवाददाता ने समस्त प्रतिभागी छात्रों हेतु 1101!- रु नगद राशि दिया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका :- परेड प्रभारी श्री चूड़ामणि श्रीवास, श्री कमल कुमार पटेल,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती दीपा चौहान, श्री जीतराम खड़िया (प्राथमिक शाला), श्रीमती माधुरी केरकेट्टा (प्रधानपाठक माध्यमिक शाला),भगवती कंवर, एलिजाबेथ तिर्की,पद्मावती दीवान, वोमीका नायक,मंच संचालन कमल कुमार पटेल,सहयोगी लेवांत चौधरी, कैमरा फोटोग्राफी प्रभारी संजय कुमार आमों, संस्था से विशेष सहयोग श्रीमती सविता चौहान (स्वीपर), मुरली सिदार (peon), प्रेमदान एक्का सर, तेजराम सिदार, मिनकेतन खंडेलवार (लिपिक) एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गौरीशंकर निषाद, सीताराम राठिया,सरपंच श्री अमृतलाल निषाद एवं समस्त पंच ग्राम पंचायत तिलगा, क्रिकेट समिति तिलगा, रसोइया महिला समिति तिलगा का सामूहिक योगदान से 76वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व पूरे गांव में हर्षोल्लास के साथ संस्था के प्राचार्य श्री दिनेश कुमार अग्रवाल शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलगा के मार्गदर्शन में सफल हुआ।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी बिनेश भगत व्याख्याता अंग्रेजी द्वारा जारी किया गया।









