राजनीतिसामाजिक

मां मतीन  के आशीर्वाद से जनता का जन समर्थन लेकर सोमवार को आशीर्वाद रैली निकालेंगे राजकुमार




मां मतीन क्षेत्र पसान जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01  पसान हेतु चहेते प्रत्याशी के रूप मे *राज कुमार* 3 फरवरी 2025 को आशीर्वाद रैली निकलेंगे
*पसान क्षेत्र के खोडरी बैरा पसान सभी पंचायत के क्षेत्रवाशियो माताओं बहनों और युवाओं  बुजुर्गो का जन आशीर्वाद समर्थन राजकुमार को मिल रहा है
* त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है इसी कड़ी में राजकुमार को पसान जनपद क्षेत्र के लिए आम जनता का जन समर्थन मिल रहा है
* क्षेत्र के सभी राजनैतिक व धार्मिक दलों  का समर्थन मिल रहा है
* *अब सवाल ये उठता है कि आख़िर क्यों है राजकुमार मजबूत दावेदार* ,,,,,,,,,,,
*
* राजकुमार का जन्म मातीन क्षेत्र के पसान ग्राम में हुआ है मां मतीन की सेवा करते हुये यही  पले बढ़े के सभी सुख दुख के साथी साहसिक कदम उठाकर जनता के न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद करने से नहीं चूकते है ।


* जमीन से जुड़े उच्य शिक्षा प्राप्त करने के कारण व्यवहार कुशल है *समाजशास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, अपराध शास्त्र, संगीत की शिक्षा, कृषि की शिक्षा, पूरी करने के बाद अभी हाल ही में वकालत की पढ़ाई पूरी की है और इनकी शिक्षा का लाभ हमेशा क्षेत्र को मिलता रहा है
* राजकुमार स्वतः ही समाज कल्याण विकास को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते ही रहे है गरीबों को न्याय दिलाने के मामले में अग्रणी भूमिका रही है
* उपसरपंच प्रतिनिधि के रूप में पसान क्षेत्र में लगातार 5 साल हर विषय हर क्षेत्र में उनकी भूमिका सराहनीय रही है चाहे कोरोना कल में लोगों को घर में जा जाकर सेवा देने में अग्रणी भूमिका रहे कोरोना कल में आए हुए आपदा संकट सराहनीय कार्य को लेकर सांसद महोदया द्वारा सम्मानित किया गया
* सरपंच संगठन के साथ मिलकर तहसील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है
* छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के सदस्य के रूप में पुरे क्षेत्र मे चाहे सौर ऊर्जा उपक्रम का विस्तार हो सड़क आदि पेयजल आदि की मांग करने में भी भूमिका सराहनीय रही
* *क्या है राजकुमार के असल  मुद्दे*
* जनपद सदस्य प्रत्याशी के रूप में राजकुमार जी का कहना है कि आजादी के इतने साल बाद भी आज तक पसान में  लोगों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है
* युवा वर्ग के लिए आज तक पसान में कॉलेज नहीं बन पाया है जिसके वजह से पढ़ाई  पूरा नहीं कर पा रहे है और समाज शिक्षित नहीं हो पा रहा है साथ ही पसान के प्राथमिक स्वस्थ केंद्र में मूलभूत सुविधा को लेकर कमी होती रही है  साथ ही किसानों को अपने न्यूनतम समर्थन मूल्य की जमा राशि को निकालने के लिए 70 से 100 किलोमीटर दूर जिला सहकारी बैंक जाना पड़ता है जिससे उनकी जान मॉल के नुकसान का खतरा आए दिन बना रहता है
* केवाईसी करने के लिए आज लोगों को कितना परेशान होना पड़ रहा है सरकारी बैंक प्राइवेट बैंकों के क्षेत्र में कितनी जरूरत है
* मैं जानता हूं जनपद सदस्य के रूप में पद का क्या दायित्व होता है उसका अधिकार क्षेत्र क्या है लेकिन समाज को दिशा देना भी नेतृत्व क्षमता पर डिपेंड करता है।


* पसान क्षेत्र के आसपास की जनता जीपीएम जिला से जुड़ना चाहते हैं ऐसे तमाम मुद्दों पर गहरे आंदोलन की जरूरत है
* प्रत्येक गांव में मासिक बैठक का आयोजन होगा जिससे उनकी समस्याओं को सुना जाएगा राशन कार्ड पेंशन आवास शौचालय आदि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा गांव गांव में छोटे स्तर के शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिससे राशन कार्ड पेंशन आदि समस्या जो आज 5 साल तक क्षेत्र वासियों के लिए बनी रहती है उसको तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाएगा
* इस लिए मैं राजकुमार मेरी सभी माता बहनों, भाइयों और युवाओं  बुजुर्गो का समर्थन लेकर इन सभी मुद्दों पर काम किया जाएगा जिसके लिए आज पसान क्षेत्र में बदलाव की जरूरत है परिवर्तन ही जीवन का नियम है परिवर्तन संसार का नियम है साथ  ही शांति व न्याय का स्थायी मार्ग स्थापित किया जाएगा
आशीर्वाद रैली के अवसर पर क्षेत्र के सभी माता बहने भाई वृद्धजन गुरुजन  और युवा साथी आकर सभी आशीर्वाद प्रदान करे ऐसा आग्रह किया है कि  पसान पंचायत, बैरा पंचायत  खोडरी पंचायत, के सभी  आशीर्वाद प्रदान करें

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button