
बरमकेला। नगर पंचायत की कांग्रेस प्रत्याशी सत्यभामा मनोहर नायक ने आज नगर के विभिन्न वार्डों में धुआंधार जन संपर्क किया और अपने पक्ष में वोट मांगा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर श्रीमती नायक के साथ मौजूद रहे। भारी उत्साह के साथ महिलाएं हाथ से हाथ पकड़ कर साथ दे रही है। सत्यभामा मनोहर नायक एक मजबूत प्रत्याशी है। जनता को विश्वास है कि वे रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करेंगी और नगर के विकास को नई गति देंगी।

सत्यभामा मनोहर नायक और सभी पार्षद प्रत्याशियों ने बरमकेला के विकास के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस नगर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं देगी। नगर के प्रत्येक क्षेत्र में उनके व्यापक जनसंपर्क अभियान से मतदाताओं में विश्वास और उत्साह देखा जा रहा है। सत्यभामा मनोहर नायक जनता के साथ सीधे संवाद स्थापित कर रही हैं, जिससे वे लोगों की समस्याओं और अपेक्षाओं को न केवल समझ रही हैं, बल्कि समाधान का भरोसा भी दे रही हैं।

बरमकेला में सत्यभामा मनोहर नायक की जनसंपर्क अभियान ने मतदाताओं में उत्साह पैदा किया है! उनकी मजबूत दावेदारी और विकास के वादे ने लोगों का विश्वास जीता है।






