राजनीतिसंगठनसामाजिकस्वास्थ्य

विश्व शांति महिमा बाललीला यज्ञ कोठीखोल मे सामिल हुए रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक,परम अवधूत वीरेंद्र बाबा से आशीर्वाद गृहण कर धुनि मंदिर यज्ञ मे पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली हेतु की प्रार्थना

बरमकेला अंचल के अंतिम छोर ओडिशा में 34 वां वर्ष में लोगो की भारी संख्या मे भक्त यज्ञ मे रहे उपस्थित

बरमकेला:- नव गठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत बरमकेला ब्लॉक के अंतिम छोर ओडिसा के समीप मे हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी माघ महीना चतुर्दशी के दिन किया जाता है विश्व शांति महिमा बाल्य लीला का आयोजन कोठीखोल जीरानाला के पास अलेख महिमा आश्रम भक्त वृंद व क्षेत्र वासियों के जन सहयोग से होता है यह सफलतम लगातार 34 वां वर्ष है यहाँ क्षेत्र के आसपास के हजारो की संख्या मे यज्ञ मे शामिल होते है।


वही यहाँ मेला झूला ठेला दुकान खिलाऊने आदि दर्शको के मनोरंजन हेतु यहाँ विभिन्न प्रकार के आर्केस्ट्रा कीर्तन भागवत पाला आदि कार्यक्रम यज्ञ समिति के द्वारा किया जाता है ।
विश्व शांति यज्ञ मे प्रमुख रूप से परम अवधूत संनयासी ओडिसा के वीरेंद्र कुमार बाबा, ब्रमहावधुत उधवचरण बाबा,ब्रमहावधुत छाया कांत बाबा के द्वारा यज्ञ धुनि आरती भजन करा कर यज्ञ आहुति मे संमिलित भक्तो को आरती करा कर जगत के कल्याण हेतु आहुति देते है व दिव्य प्रवचन से उपस्थित भक्तो का दिल जीत लेते है लोगो को सत्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है।


यज्ञ बाबा मेला मे शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक एवं साथी गौरडीह कोठीखोल जिरानाला आँचल मे चल रहे तीन दिवसीय विश्व शांति यज्ञ महिमा बाल लीला पूजा आरती बाबा यज्ञ मेला मे रायगढ़ के युवा लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक एवम साथी गण पहुँचे जैसे ही उनका आगमन हुआ विश्व शांति यज्ञ कोठीखोल समिति व कार्यकर्ताओ ने विधायक नायक जी का भव्य स्वागत अभिनंदन किये फिर परम संनयासी अवधूत वीरेंद्र बाबा से आशीर्वाद लिए व धुनि यज्ञ मे पूजा कर माथा टेके अलेख स्वामी जी की बेडा परिक्रमा करते हुए और क्षेत्र वासियों की खुशहाली के लिए शून्य प्रभु निराकार स्वामी से कल्याण हेतु आह्वान किये।

रायगड विधायक प्रकाश नायक के साथ जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, विधायक प्रतिनिधि द्वय अरुण शर्मा, पदमन प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल, जनपद उपाध्यक्ष किशोर पटेल, उग्रसेन साहू, हरीश साहू, लक्ष्मी साहू, सौभाग्य, लक्ष्मण बरिहा, बाबूलाल पटेल व कार्यकर्ता भक्त साथी भारी संख्या मे मौजुद थे!
बाबा यज्ञ मेला का आनद लेने आसपास के हजारो की संख्या मे दर्शक वृंद भक्त श्रधालु आये थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button