सम्मानसामाजिकस्वास्थ्य

“भगवान परशुराम जयंती अवसर पर वरिष्ठ जन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह संपन्न”

8 बटुकों का हुआ जनेऊ संस्कार, सारंगढ़ बड़ेमठ से निकली शोभायात्रा

समाज के युवाओं ने किया अस्पताल में फल वितरण

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ के हृदय स्थल बड़े मठ मंदिर में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर परशुराम सेवा समिति ब्राह्मण सेवा समिति एवं समाज प्रमुखों द्वारा पूरे दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें 8 बटुकों का जनेऊ संस्कार विधि विधान से संपन्न हुआ तो सुबह हॉस्पिटल में फल वितरण और बड़े मठ मंदिर में वरिष्ठ जन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह तथा रात्रि में बड़े मठ मंदिर से भव्य शोभायात्रा तथा मंदिर पहुंचकर भगवान परशुराम जी की आरती और भोजन स्वरूप प्रसाद वितरण किया गया।

सर्वप्रथम सुबह 11:00 ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा अक्षय तृतीय एवं परशुराम जयंती के अवसर पर सारंगढ़ शासकीय अस्पताल में मरीजों को ऑफर वितरण किया गया अध्यक्ष गोलू तिवारी ने मरीजों से उनका हाल जाना। जिसमे ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा फल वितरण कर मरीजों का हाल चल पूछा गया। इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे युवाओं ने भाग लिया। जिसमे भगवान परशुराम युवा समिति के अध्यक्ष शुभम (गोलू ) तिवारी, उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, सचिव रोशन मिश्रा, सह सचिव अभिषेक तिवारी, सहसचिव विशु शर्मा, सदस्य गण शुभम बाजपेयी, प्रकाश तिवारी पत्रकार, डॉ रामभूषण तिवारी, अजीत मिश्रा, राहुल तिवारी, रवि तिवारी इंसान शर्मा,आर्यन मिश्रा, आयुष दुबे, अमन उपाध्याय, गौरव दुबे, अमन तिवारी, सावन तिवारी, प्रखर बाजपेयी, चारू शर्मा, नीरज मिश्रा, हितेश मिश्रा, प्रतीक उपाध्याय, अनुरोध तिवारी, सुजल तिवारी, पंकज तिवारी, समर्थ तिवारी, निहाल तिवारी, मोनू तिवारी, ज्ञानेश पाण्डेय इत्यादि शामिल रहे।

समिति के अध्यक्ष बीपी तिवारी जी ने परशुराम जयंती के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी वही बड़ेमठ मंदिर में सम्मान समारोह का वृहद आयोजन हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठजन बृजभूषण पांडेय, भुवन मिश्रा, राजेश मिश्रा, बी पी तिवारी का साल श्रीफल से सम्मान हुआ तो वही नवर्निवाचित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय का अभिनंदन किया गया। टीपी मिश्रा, दिनेश शर्मा, सुभाष नंदे, विजय तिवारी जी, वीरेंद्र जी, राकेश शुक्ला, दिनेश मिश्रा, सूरज तिवारी संजय दुबे दीपक आदि सम्माननीय वरिष्ठ जन विशेष रूप से शामिल रहे तो मंच का संचालन अभय मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान किया उनसे आशीर्वाद लिया और कहां कि समाज में एकजुट और समाज के युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए हम सब की भागीदारी आवश्यक है अगर हमारा समाज शिक्षित मजबूत और प्रगतिशील होगा तो निश्चित रूप से हमारा वार्ड हमारा शहर हमारा जिला हमारा प्रदेश उन्नत होगा। वरिष्ठ जन के सम्मान के साथ हम सभी को उनका आशीर्वाद भी मिले और जो युवा प्रतिभाएं विविध क्षेत्रों में हमारे समाज परिवार शहर जिले का नाम रोशन किए हैं उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं और वह इसी तरह मेहनत निरंतर करें।

अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष विजय तिवारी ने कहा की जयंती के अवसर पर यह एक मार्मिक क्षण है सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान समाज की एकता और एक विकसित सोच को दर्शाता है। समिति के द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है वह अपने आप में बधाई के पात्र है।

ब्राह्मण महिला सेवा समिति की अध्यक्ष मणिप्रभा त्रिपाठी ने उक्त जयंती पर बधाई देते हुए कहा कि एक शिक्षित सभ्य और विकसित समाज देश की प्रगति में सहायक होता है। ब्राह्मण समाज में महिला वर्ग भी निरंतर प्रगतिशील है।

पार्षद अमित तिवारी ने युवा प्रतिभाओं को बधाई दी और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और कहां भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आप सभी को बधाई।

उक्त अवसर पर युवाओं और वरिष्ठ जन के साथ महिलाओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही तत्पश्चात बड़े मठ मंदिर से शाम को परशुराम जी की शोभायात्रा पूरे नगर भ्रमण की और नगर भ्रमण करते हुए पुनः बडेमठ मंदिर पहुंची जहां भगवान परशुराम जी की मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर आरती की गई और आरती के उपरांत भोजन स्वरूप प्रसाद वितरण किया गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button