चुनावराजनीति

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 में डॉक्टर अभिलाषा नायक का सघन जनसंपर्क: युवा बुजुर्ग महिला समेत सभी जनता दे रहे खुलकर समर्थन

सारंगढ़-बिलाईगढ़:- जिले की जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 में चुनावी माहौल जबरदस्त चल रहा है। सभी प्रत्याशी जोरदार जनसंपर्क कर रहे हैं इसी तारतम्य में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक दो पत्तियां चुनाव चिन्ह पर गांव गांव जाकर जनता से आशीर्वाद मांग रही हैं। डॉ. अभिलाषा नायक ने पीपारखुटा बिलाइगढ़ क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर स्थानीय ग्रामीणों आशीर्वाद मांगा और समर्थकों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए माहौल एकतरफा बनता दिख रहा है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के करीबी माने जाने वाले और पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक के प्रभाव से भी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। डॉ. अभिलाषा नायक ने जनता को भरोसा दिलाया है कि वे क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जल आपूर्ति जैसी जरूरी समस्याओं को प्राथमिकता देंगी। उनके चुनाव प्रचार को मिल रहे भारी समर्थन से यह साफ नजर आ रहा है कि इस बार दो पत्तियां चुनाव चिन्ह को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलने वाला है। अब आगे देखना होगा कि जनता उन्हें कितना आशीर्वाद देकर बढ़त बनाते है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button