कार्यक्रमसंगठनसामाजिक

केसरवानी समाज ने किया “कश्यप आंनद मेला” का शानदार आयोजन

सारंगढ़;- नगर सभा सारंगढ में बुधवार 15 फरवरी को कश्यप आनंद मेला का शानदार आयोजन हुआ। केसरवानी समाज के कुलगुरु महर्षि कश्यप के दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। आयोजन की मुख्य अतिथि सारंगढ विधायक उत्तरी जांगडे रही। केसरवानी समाज की महिलाओं ने मेले में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, तरह तरह के पकवान बनाये। पकवानों का स्टॉल लगाया गया। बड़ी संख्या में लोगो की उपस्थिति रही। सभी ने आंनद मेले का भरपूर आनंद लिया। बता दे कि समाज की ओर से हर बार इस तरह के सामूहिक आयोजन होते हैं जिसमें समाज के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसके साथ ही आनंद मेले में पार्षद सरितागोपाल, पूर्व पार्षद सविता तिवारी, एल्डरमैन प्रभा तिवारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में शैल केसरवानी एवं सरस्वती केसरवानी शामिल हुई। केसरवानी महिला समिति की अध्यक्ष प्रतिभा केसरवानी एवं सचिव मंजुला केसरवानी सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र केसरवानी व तरुण समिति के अध्यक्ष राहुल केसरवानी व सचिव साहिल केसरवानी ने सभी का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। मंच संचालन आभा केसरवानी के द्वारा किया गया आनंद मेला में समाज एवं विभिन्न वर्गों के काफी लोगों की अच्छी उपस्थिति रही ।

विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा – केसरवानी समाज सारंगढ़ में बहुत बड़ा समाज है। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद, 52 हजार वोट से जीत हुई जिसमें समाज का बड़ा योगदान रहा इसके लिए धन्यवाद, जिले के उद्घाटन में मुख्यमंत्री का स्वागत भी केसरवानी समाज की ओर से जोरदार किया गया था। इसके लिए विधायक ने धन्यवाद दिया।

केसरवानी महिला समिति की अध्यक्ष प्रतिभा केशरवानी ने बताया कि – समाज के द्वारा सेवा के कई काम किये जाते हैं। कोरोना जैसे भयावह समय में भी समाज ने एकजुट होकर गरीबो के लिए राशन, मास्क वितरण जैसे सहयोग किया। इसके अलावा समय समय पर महिला समिति जरूरतमंदों को सेवा देते रहते हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button