संगठनसम्मानसामाजिक

अट्ठारह गढ़ फूलमाली समाज के सभापति,साहज्यकारी सभापति, उपसभापति का बेंगची में किया भव्य स्वागत

नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया

अन्य समाज के प्रतिष्ठित लोग हुए इस महारैली में हुए शामिल

जि.पं. सदस्य श्रीमती विलास सारथी ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान

साहज्यकारी सभापति लम्बोदर पटेल ने अपने गृह निवास पर उपस्थित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान

बरमकेला:- नववर्ष 2023 के फरवरी माह में अट्ठारह गढ़ फूलमाली समाज का महासभा संपन्न हुआ! यह आयोजन दिनांक 10/02/2023 से 12/02/2023 के मध्य रखा गया था गादी अड़बहाल में । जिसमें अट्ठारह गढ़ फूलमाली समाज के सभापति का चयन हुआ साथ में सहाज्यकारी सभापति एवं सभी उपसभापति का सर्वसम्मति से समाज की नियमावली अनुरूप विधिवत चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुआ।

इस तारतम्य में सभापति श्री परसराम पटेल साहज्यकारी सभापति छत्तीसगढ़ श्री लम्बोदर पटेल जी, सारंगढ़ उपसभापति क्षेत्र से श्री भीचरण पटेल जी निर्वाचित हुए, नवनियुक्त सभापति,साहज्यकारी सभापति, उपसभापति जी का गादी ग्राम बेंगची में बाजे गाजे के साथ फटाके फोड़ कर महा रैली के रूप में स्वागत हुआ बेंगची गादी सरपंच अरविन्द पटेल एवं अट्ठारहगढ फूलमाली समाज के प्रत्येक घर के सामने मंगलकलश स्थापना कर पैर धोकर, फूलमाला पहना कर श्रीफल एवं वस्त्र भेंट कर अतिथियों का स्वागत,सम्मान किया गया गादी सरपंच अरविन्द पटेल साल एवं अभिनन्दन पत्र भेंटकर हिन्दू रितीनिती के अनुसार आरती दिखाकर पैरधोकर तिलक लगाकर सभी नवनिर्वाचित अतिथियों का सारंगढ़ उपसभापति क्षेत्र के उपदेष्टा रहे शोभाचंद मालाकार जी अट्ठारहगढ़ फूलमाली समाज के महासभा के सचिव रहे श्री खीरसागर मालाकार जी का भी एवं उपस्थित सभी माली समाज के नारिशक्ति का पैरा धोकर वस्त्र भेंट कर स्वागत, सम्मान, अभिनन्दन किया गया इस तरह बरमकेला क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विलास सारथी ने सभापति परसराम पटेल,साहज्यकारी सभापति लम्बोदर पटेल, उपसभापति भीचरण पटेल,बेंगची गादी सरपंच अरविन्द पटेल सभी को पुष्प गुच्छ भेंट कर श्रीफल भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किए ।

गादी बेंगची बैद्यनाथ पटेल,, सुभाष पटेल, गोपाल पटेल जनकराम पटेल डोलामणी पटेल,अमित पटेल,मदन पटेल,रतिराम पटेल,सरोज पटेल विद्याभूषण पटेल,विजय लाल पटेल,जवाहर पटेल, संतोष पटेल, धरमसिंह पटेल गजाधर पटेल, देवेन्द्र पटेल,भुतनाथ पटेल मनोहर पटेल,मनोज पटेल उदित पटेल, नविन पटेल नृपराज पटेल,शोभाराम पटेल,रुद्र पटेल,चैतन्य पटेल लिंगराज पटेल,झषकेतन पटेल,परदेशी पटेल,जितेन्द्र पटेल,जोशकुमार पटेल, कामतानाथ पटेल,सरोज पटेल,शक्राजीत पटेल, ओमनाथ पटेल, मोहन पटेल,ग्राम पंचायत बेंगची के सरपंच दूलार साहू सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारी और सरपंचों नारीशक्ति का भी फूलमाला पहना कर वस्त्र भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

सहाज्यकारी सभापति लम्बोदर पटेल के गृह निवास पर सभापति,सहाज्यकारी , उपसभापति,अंचलाधिकारी नारीशक्ति सरपंचों सभी अतिथियों का स्वागत वस्त्र भेंट कर आरती दिखाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button