
सारंगढ़;-दिनांक 09/05/2025 को राजस्व विभाग सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिपिक श्रेणी कर्मचारियों द्वारा राजस्व लिपिक संघ जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार साहू के नेतृत्व में छ.ग. (प्रदेष) राजस्व लिपिकीय संघ रजिस्ट्रेषन क्रमांक 122202598951 के आह्वान पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों के हित में प्रमुख मांगों की पूर्ति के संबंध में सचिव छ.ग. शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के नाम से कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ज्ञापन दिया गया ।

जिसमें अधीक्षक से डिप्टी कलेक्टर के पदों पर पदोन्नति आवष्यक अर्हता 05 वर्ष के स्थान पर 03 वर्ष किया जावे, लिपिक श्रेणी से नायब तहसीलदार हेतु विभागीय परीक्षा का आयोजन वर्ष 2014 के बाद नहीं किया गया है, उक्त परीक्षा का आयोजन किया जावे इत्यादि प्रमुख मांग है।
उक्त ज्ञापन सौपते समय विमलेश खूंटे, लीलाधर अजगल्ले, प्रकाश कुर्रे, रवि शंकर देवांगन, खीरसाय नेताम, सूनील चौधरी एवं अन्य राजस्व विभाग के लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी उपस्थित रहे।






