
सारंगढ़: -जिला पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क को लेकर काफी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में गांव-गांव घर-घर जाकर के हर एक जनता से अपने चुनाव चिन्ह पर आशीर्वाद मांग रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से डॉक्टर अभिलाषा कैलाश नायक ने रिसोड़ा और कंठीपाली में जाकर घर-घर जनसंपर्क किया और दो पत्ती छाप में वोट देने की अपील की और जनता से आशीर्वाद मांगा।

आज जनसंपर्क के दौरान विद्या मंदिर रसोड़ा में चल रहे 12वीं कक्षा के विदाई समारोह में भी शामिल हुई सभी को संबोधित कर अपने पक्ष में वोट देने अपील की तथा रिसोड़ा में कपड़ा बुनकर घर पहुंचा जहा कपड़ा बुनने की मशीन देखी और कैसे बुनते है स्वयं बुनकर देखी जिससे कार्यकर्ता और जनताओ में काफी उत्साह देखने का माहौल बना। जनताओ का यह भी कहना है कि भाजपा कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी में से कौन प्रत्यासी ज्यादा पढ़ी लिखी और समझदार और योग्य प्रत्यासी है। जनता अब काफी समझदार हो गए है और वो सोच समझकर अपने प्रत्यासी चुनने को आतुर है।







