राजनीतिसामाजिक

मोदी जी ने अपना एक और वादा निभाया

सारंगढ़: आज प्रदेश में सुशासन वाली विष्णुदेव की सरकार ने केन्द्र की मोदी सरकार के एक और वायदे पर अमल करते हुए प्रदेश के 24.72 लाख किसानों के खातों में बोनस राशि को प्रदान किया। इस विषय पर भाजपा सारंगढ़ के जन प्रतिनिधियों व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी मिडिया के माध्यम से अपनी बात रखी। केन्द्र की मोदी सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों के हित में चुनाव पुर्व बडे वायदे किये गए थे। आज उन सभी वायदों पर एक के बाद एक करके विष्णु सरकार द्वारा मुहर लगाई जा रही है। आईए जानते हैं कि भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी क्या कहते हैं।

किसान मितान विष्णु देव का चल रहा हैश टैग- अरविंद हरिप्रिय

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता और वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिय ने कहा कि मोदी जी के द्वारा किये गए वायदों पर लगातार मुहर लगते जा रही है। प्रदेश में माननीय विष्णुदेव जी की सुशासन वाली सरकार है ऐसे में किसानों के हित में हर वो फैसले लिए जाएंगे जो आवश्यक होंगे। आज 12 मार्व को प्रदेश के 24.72 लाख किसानों के खातों में धान के समर्थन मूल्य की अंतर राशि किसानों को प्राप्त हो रही है। यह दिन एतिहासिक दिन है। विष्णुदेव की सरकार की खासियत यह भी है कि किसानों को उनके हक का पैसे लेने के लिए कांग्रेस सरकार की तरह किसी खास दिन जयंती का इंतजार नही करना पड़ता और ना ही चार पांच किश्तों का इंतजार करना पड़ता है। आने वाले दिनों में सुशासन वाली विष्णु सरकार में इसी तरह से जनहित के फैसले लिये जाते रहेंगे और जन हित के कार्य सिद्ध किये जाते रहेंगे। वर्तमान लोकसभा चुनाव में भी किसान इन बार अपने सच्चे हितैषी को अच्छी तरह से पहचान चुकी है जिसका असर चुनाव परिणाम के रूप में देखने को मिलेगा। वहीं किसानों को जब उनके हक का पैसा उनके खातों में आया तो पुरे प्रदेश में किसान मितान विष्णुदेव का हैश टैग भी साशल मिडिया में देखने को मिला। उक्त बातें भाजपा प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिय के द्वारा कही गई।

लगातार हो रहे किसान हित के कार्य- सत्येन्द्र बरगाह

भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य, लगातार चार बार के पार्षद व पुर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सत्येन्द्र बरगाह ने प्रेस के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार पुर्व से ही किसानों की हितैषी सरकार रही है। आज पुरे देश में मोदी जी के दुरदृष्टि से किसानों को लगातार लाभ हो रहा है। प्रदेश में भी किसानों के आर्थिक स्थिति को संवारने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत जिले के 83251 किसानों को समर्थन मूल्य से अंतर की राशि 430 करोड़ 19 लाख 32 हजार 3 रूपये का भुगतान मुख्यमंत्री द्वारा डीबिटी के माध्यम से किया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अगुवाई में और प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय जी के सुशासन में आने वाला समय मुख्य तौर पर किसानों का होगा। किसानों के दाने दाने को खरीदने के लिए भाजपा सरकार संकल्पबद्ध है। आज चुनाव पुर्व अपने वायदों को अमली जामा पहनाते हुए केन्द्र सरकार के निर्देशों पर प्रदेश सरकार ने 24. 72 लाख किसानों को धान के अंतर की राशि को प्रदान किया है। आज कुल मिलाकर 13 हजार 320 करोड़ रूपए धान के अंतर की राशि किसानों के खातों में भेजे गए। वर्तमान सरकार जो कहती है वो करती है। उक्त बातें भाजपा नेता सत्येंद्र बरगाह के द्वारा कही गई।

किसानों के चेहरे मैं खुशी की झलक- अमित तिवारी

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और वार्ड क्रमांक 09 से लगातार तीन बार के जन प्रतिनिधि अमित रिंकु तिवारी ने कहा कि प्रदेश में विष्णु सरकार को बैठे 90 दिन नही हुए हैं और ऐसे में सभी गारंटी को एक एक करके पुरा किया जा रहा है यह कार्य प्रदेश की विष्णु देव की सरकार ही कर सकती है। जिस प्रकार से 90 दिनों के भीतर प्रदेश सरकार ने बडे बडे वायदों पर मुहर लगाई है उससे किसानों के चेहरे में और उनके जीवन में भी खुशहाली आयी है। आने वाला दौर मुख्य तौर पर किसान जवान और विज्ञान का है। आज 24.72 लाख किसानों को उनके हक की राशि उनके खातों में समाहित की गई है। लोकसभा चुनाव में मोदी जी के द्वारा लगातार किये जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यो का बहुत गहरा असर देखने को मिलेगा। इसके दो दिन पहले ही महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख विवाहित महिलाओं के खाते में भी योजना की राशि समाहित की गई है। कुल मिलाकर इस सरकार को बने 100 दिन भी नही हुए हैं और प्रदेश की सरकार लगातार जनहित के वायदों को पुरा करते जा रही है। मोदी जी के कार्यो से देश की जनता इतनी संतुष्ट है कि आज पुरा देश स्वयं को मोदी का परिवार कहने लगा है। आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव में इन जनहितों को जबरदस्त असर देखने को मिलेगा। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से भाजपा नेता अमित तिवारी के द्वारा कही गई।

विश्वास का दुसरा नाम विष्णु सरकार- मयूरेश केशरवानी

भारतीय जनता पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी और वार्ड क्रमांक 04 से पार्षद मयूरेश केशरवानी ने कहा कि अन्न दाताओं को विष्णु सरकार में उनके दाने दाने का दाम भी मिल रहा है और सम्मान भी मिल रहा है। सरकार बनने के 90 दिनों के भीतर ही किसानों को उनके बकाया दो साल का बोनस जहां प्राप्त हुआ तो वहीं 18 लाख पीएम आवास भी स्वीकृत हुए हैं। महतारी वंदन योजना जहां लागु हुई है तो वहीं 24 लाख 72 हजार किसानों को उनके धान के अंतर की राशि भी प्राप्त् हुई है। यह सरकार अपने 90 दिनों में भी जनहित के सभी फैसलों पर मुहर लगाती जा रही है। चुनाव के पुर्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रदेश के किसानों से, माताओं से, युवाओं से जो जो भी वादा किया था सभी वायदों को एक एक करके पुरा किया जा रहा है और लोक कल्याण में फैसले लिए जा रहे हैं। आज प्रदेश के किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं वहीं विवाहित माताओं बहनों के भी दिन फिरे हुए हैं। आने वाले दिनों में इन सभी लोक कल्याण कारी योजनाओं के कारण जनता को जहां लाभ ही लाभ होने वाला है तो वहीं चुनाव में जनता खुलकर मोदी जी को आर्शीवाद देने वाली है। उक्त बातें प्रेस कें माध्यम से भाजपा नेता मयूरेश केशरवानी के द्वारा कही गई।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button