कानूनसामाजिक

बाजार और श्रमिकों के कार्यस्थल में किया गया मतदाता जागरूकता अभियान

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 04 अप्रैल 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन और स्वीप नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता अंतर्गत नवाचार करते हुए नये-नये आयोजन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम दानसरा और बरमकेला विकासखंड के ग्राम लेन्धरा के बाजार में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। दानसरा में इस रैली की शुरूआत मंदिर प्रांगण से किया गया। इसी प्रकार जनपद पंचायत बरमकेला के सीईओ प्रज्ञा यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पिहरा, डुमरपाली और गोबरसिंघा में तालाब गहरीकरण या अन्य कार्य में संलग्न श्रमिकों ने मतदान करने के लिए सामूहिक शपथ लिया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button